फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजील हत्याकांड: सामने आए वीडियो में दिखे संदिग्ध युवक, बताई सच्चाई

Wed, 06 Apr 2016 06:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • दोनों युवकों को ही क्लू मानकर चल रही थी पुलिस
  • वीडियो में दिखाई दिए थे दो संदिग्ध व्यक्ति
  • खोखो और वीडियो को भेजा गया फोरेंसिक लैब
विज्ञापन
वीडियो में दिखाई दिए थे दो संदिग्ध व्यक्ति - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की हत्या की जांच कर रही टीमों ने शादी समारोह की वीडियो देखी तो टीम को दो युवक ऐसे मिले, जिनको कोई पहचान नहीं पा रहा था। टीमों ने दोनों युवकों को संदिग्ध मानकर तलाश शुरू कर दी। पुलिस और जांच टीमों की पूरी जांच इन दोनों युवकों तक सिमट गई। पुलिस दोनों युवकों को ही क्लू मानकर चल रही थी। दोनों युवकों के फोटो भी वायरल हो गए। जैसे ही दोनों युवकों को पता चला तो दोनों ने पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होकर शादी का कार्ड दिखाया और अपने आपको रिश्तेदार बताते हुए बेकसूर बताया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया था कि पुलिस ने शादी समारोह की वीडियो अपने कब्जे में ले ली है। वीडियो में दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए हैं। ये दोनों व्यक्ति न तो घराती हैं और न ही बाराती हैं। इस संबंध में पुलिस और एनआईए अफसरों ने तंजील के परिवारवालों से भी बात की है। उन्हें उस वीडियो को दिखाया गया है।

हालांकि शाम को स्थानीय पुलिस ने पुष्टि कर दी कि दोनों युवक स्यौहारा के ही हैं और संदिग्ध लोगों में खुद का फोटो देखने के बाद दोनों एडीजी के सामने पेश हुए और खुद को रिश्तेदार बताते हुए शादी समारोह में शामिल होना बताया था। दोनों में से एक ने अपना नाम अर्शी और दूसरे ने आमिर बताया है।  अर्शी ने बताया कि निमंत्रण मिलने के बाद ही वह अपने भाई के साथ शादी में शामिल होने आया था। वह दिल्ली में रहता है, इसलिए उसे कोई पहचान नहीं पाया। उसने अपना फोटो वायरल होने पर नाराजगी जताई कि पुलिस ने बिना जानकारी किए फोटो वायरल कैसे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी का दावा- अहम सुराग मिले, जल्द होगा खुलासाla

दलजीत चौधरी - फोटो : pti
एडीजी (कानून-व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने मंगलवार को एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद के मर्डर के करीब 63 घंटे बाद घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। एडीजी ने दावा किया कि पुलिस को मर्डर में कुछ अहम सुराग मिल रहे हैं। अभी घटना में आतंकी हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे एडीजी (कानून-व्यवस्था) दलजीत चौधरी पुलिस अमले के साथ सहसपुर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर साक्ष्य जुटा रहे फोरेंसिक एक्सपर्ट से उन्होंने घटनास्थल से मिले खोखों के विषय में पूछताछ की।  इसके बाद, पत्रकार वार्ता में एडीजी ने कहा कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी घटना में आतंकी हमला की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। न ही रंजिशन हत्या की आशंका से इनकार किया जा सकता है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

वारदात की रात सहसपुर से स्योहारा के बीच में कितने मोबाइल सक्रिय थे, इसकी भी जांच की जा रही है। सर्विलांस के माध्यम से भी जांच चल रही है। घटनास्थल से मिले खोखो और वीडियो को भी फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। घटना की जांच में कई पहलुओं को शामिल किया गया है। सर्विलांस मदद लेने के साथ ही पुलिस उन्हें नजदीक से जानने वालों से भी जानकारी कर रही है। मर्डर में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट से बात करने पर प्रथम दृष्टया वैपन्स के फैक्ट्री मेड होने की संभावना है। मौके से मिले खाली खोखो की जांच के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वारदात वाले दिन घटनास्थल पर देरी से पुलिस के पहुंचने के सवाल पर कहा कि यह जांच का विषय है। जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, एडीजी ने स्योहारा शुगर मिल के गेस्ट हाउस में पुलिस अफसरों से घटना के संबंध में वार्ता की। इस दौरान एनआईए अफसर तंजील अहमद के चचेरे भाई हसीब अहमद को बुलाकर भी कुछ जानकारी ली।

उधर, जांच टीमों की अगुवाई कर रहे आईजी बरेली वीएस मीना ने मुरादाबाद में बताया कि शादी के वीडियो को लेकर टीम दिल्ली भेजी गई है। क्योंकि एनआईए अफसर तंजील अहमद का पूरा परिवार दिल्ली में ही मौजूद है। परिवार को वीडियो फुटेज दिखाने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि लोकल पुलिस के अलावा, एटीएस, एटीएफ, एनआईए की टीमें भी अलग अलग एंगल पर काम कर हैं। लोकल पुलिस को स्थानीय पहलुओं की पड़ताल सौंपी गई है। जबकि अन्य टीमें दूसरे एंगल पर जुटीं हैं। लंबी पड़ताल के बाद कुछ क्लू हाथ लगे हैं। जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें