फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध माओवादी ढेर

Thu, 07 Mar 2019 04:47 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, वायनाड
विज्ञापन
माओवादी ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल के वायनाड में पुलिस के साथ चली एक लंबी मुठभेड़ में एक संदिग्ध माओवादी मारा गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह मुठभेड़ बुधवार रात शुरू हुई और बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रही। पुलिस ने अभी तक संदिग्ध माओवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि माओवादियों का एक समूह बुधवार रात एक निजी रिसॉर्ट में कथित तौर पर पहुंचा और उन्होंने समूह के 10 सदस्यों के लिए खाना और धन मांगा। एक रिसॉर्ट कर्मी ने माओवादी समूह की मौजूदगी के बारे में पुलिस को सूचना दी और केरल पुलिस का एक विशेष दस्ता ‘थंडरबोल्ट’ घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बुधवार को मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुठभेड़ में कोई अधिकारी हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने वायनाड जिले में व्यथिरी के निकट जंगल के इलाके को घेर लिया है और सशस्त्र समूह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कन्नूर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस और जिला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें