फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: पुणे मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, इंजीनियर से दुष्कर्म का आरोपी निकला दोस्त

Fri, 04 Jul 2025 04:13 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

बीते बुधवार शाम को पुणे के एक आवासीय सोसायटी में कुरियर ब्वॉय बनकर 22 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे के कोंढवा में 22 वर्षीय इंजीनियर से कूरियर डिलीवरी एजेंसी द्वारा दुष्कर्म मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी युवक उसका दोस्त था। दोनों एक-दूसरे को कुछ साल से जानते और एक ही समुदाय से हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि युवती के बयान पर संदेह होने के बाद मामले से पर्दा उठा। 

विज्ञापन


संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पाया कि महिला ने खुद ही सेल्फी ली थी, जिसमें मूल रूप से उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, उसे संपादित किया और कथित धमकी भरे संदेश को भी टाइप किया

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि युवती को बेहोश करने के लिए रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल नहीं किया गया था। हम अब भी पता लगा रहे कि पीड़िता ने बलात्कार का आरोप क्यों लगाया। फिलहाल लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- मानहानि मामला: डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुकदमे की कार्यवाही पर लगाई रोक
गौरतलब है कि पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि बुधवार शाम को उसके फ्लैट में एक व्यक्ति घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। उसने बताया कि वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो आरोपी चला गया था। जाने से पहले आरोपी ने उसके फोन से एक सेल्फी ली, जिसमें उसकी पीठ और चेहरे का एक हिस्सा दिखाई दे रहा था। 
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि उसने एक संदेश छोड़ा कि उसने उसकी तस्वीरें ली हैं और उसने घटना की सूचना किसी को दी तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। पुलिस आयुक्त ने कहा, बलात्कार वाले हिस्से की जांच चल रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें