विदेश मंत्री सुष्ामा स्वराज इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार वह अपने हाजिरजवाब अंदाज और विदेश से किसी की वापसी कराने के कारण नहीं।
बल्कि अपने पति के एक ट्वीट की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले दिनों ट्विटर पर एक व्यक्ति ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुष्ामा स्वराज से सवाल पूछा था, कि क्या वह अपने पति स्वराज कौशल को ट्विटर पर फॉलो करती हैं या नहीं।
बता दें कि सुष्ामा स्वराज के पति स्वराज कौशल एक जाने माने वकील और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल हैं। ट्विटर पर सुष्ामा स्वराज से पूछे गए इस सवाल का जवाब सुष्ामा स्वराज से पहले उनके पति ने दिया।
सवाल के जवाब में कौशल ने ट्वीट किया कि 'मैं पिछले 45 सालों से उनको फॉलो कर रहा हूं अब इसे बदला नहीं जा सकता।' पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ने अपने पति के साथ एक फोटो ट्विटर पर शेयर की थी।