फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता देव को महिला कांग्रेस की कमान, शोभा ओझा को हटाया, दीपक बाबरिया मध्य प्रदेश के प्रभारी

Sat, 09 Sep 2017 10:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला कांग्रेस और चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में अहम संगठनात्मक बदलाव किए हैं। लोकसभा सांसद सुष्मिता देव को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


जबकि मध्य प्रदेश के प्रभारी और महासचिव मोहन प्रकाश को दोनों ही जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है।

सचिव दीपक बाबरिया को प्रमोशन देकर महासचिव और मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड के सहप्रभारी संजय कपूर को मध्यप्रदेश की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं शोभा ओझाका तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उनकी जगह सुष्मिता देव ने ली है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के युवा कोर ग्रुप में शामिल सुष्मिता को ये जिम्मेदारी मिलने से साफ है कि एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के बाद महिला कांग्रेस में भी राहुल का सीधा हस्तक्षेप हो जाएगा।
विज्ञापन


सुष्मिता देव मोदी लहर में पहली बार सिलचर से संसद पहुंची हैं। सुष्मिता पहले पार्षद, मेयर, एमएलए होकर सांसद बनी हैं। सुष्मिता ने कानून की पढ़ाई लंदन से की है और संसद की कुछ कमेटियों में भी शामिल हैं। 

मध्यप्रदेश में दीपक बाबरिया प्रभारी और दो सचिव जुबेर खान और संजय कपूर सह प्रभारी के  तौर पर काम करेंगे। संजय कपूर उत्तराखंड के भी सहप्रभारी है लिहाजा पार्टी चुनावी राज्य में उनके अनुभव का लाभ लेना चाहती है।

महासचिव अंबिका सोनी से उत्तराखंड का प्रभार लेने के बाद संजय कपूर ही राज्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी ने मध्यप्रदेश में विलास केशव राव को सेवादल का चीफ ऑर्गेनाइजर बनाया है। 
विज्ञापन









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें