फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के पति से पूछा भारत में आपने पसंदीदा नेता का नाम बताइए, मिला ये जवाब

Sat, 26 Aug 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने सुषमा को भारत में अपना सबसे पसंदीदा नेता बताया है। ट्विटर पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि 'आपका भारत में सबसे पसंदीदा नेता कौन है? इसके जवाब में कौशल ने बताया कि भारतीय राजनीति में मेरी सबसे पसंदीदा नेता सुषमा हैं। उनके इस जवाब पर कई ट्विटर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। 
विज्ञापन


Sushma Swaraj ji is my favourite leader in Indian politics. https://t.co/lNvjCj4suB— Governor Swaraj (@governorswaraj) August 26, 2017


पढ़ें- भाषण के दौरान नेपाल के PM को आई खांसी, सुषमा ने खुद दिया पानी का गिलास    

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नेताओं में से एक मानी जाती हैं। किसी के ट्विटर पर मदद मांगने पर भी त्वरित कार्यवाही करती हैं। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल पेशे से वकील हैं और 1990-1993 के बीच वह मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं। दरअसल एक यूजर ने स्वराज कौशल से सुषमा स्वराज के बारे में एक सवाल पूछ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें