फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की बेटी गीता को नहीं भेजा जाएगा पाकिस्तान: सुषमा स्वराज

Wed, 21 Nov 2018 03:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साफ कर दिया है गीता भारत की बेटी है, अगर उसके माता-पिता नहीं मिलते हैं तो भी उसे वापस पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा। भारत सरकार उसका भरण पोषण करेगी। तीन साल पहले मुख बधिर गीता को पाकिस्तान से भारत लाया गया था। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि वह भी गीता के परिजनों को ढूंढने की लगातार कोशिश कर रही हैं। गीता को अपनी संतान बताने का दावा करने वाले आठ जोड़ों का डीएनए टेस्ट किया गया था, लेकिन किसी से भी उसका मिलान नहीं हुआ। गीता की उम्र अब विवाह योग्य हो गई है, और कोशिश है कि उसका विवाह हो जाए।

26 अक्तूबर 2015 को पाकिस्तान से भारत लाने के बाद केंद्र गीता का ख्याल रख रही है। मालूम हो कि गीता जब 7-8 साल की थी उस समय वह समझौता एक्सप्रेस से पाकिस्तान पहुंच गई थी। यहां पर ईदी फाउंडेशन ने उसकी देखभाल की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें