फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा के लिए किडनी की तलाश हुई पूरी, प्रत्यारोपण इसी माह संभव

Wed, 07 Dec 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी प्रत्यारोपण के लिए दानकर्ता की तलाश पूरी हो गई है। संभव है कि इसी सप्ताह एम्स में उनका किडनी प्रत्यारोपण किया जाए। परिवार के सदस्यों में से कोई दानकर्ता नहीं मिलने की वजह से ही भावनात्मक रिश्ते के आधार पर परिवार से अलग दानकर्ता की तलाश हुई है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी प्रत्यारोपण इसी सप्ताह के आखिर तक संभव है। एम्स सूत्रों की माने तो दानकर्ता की तलाश पूरी होने और ऑथेराइजेशन कमेटी से अनुमति मिलने के बाद दानकर्ता की भी जांच की पक्रिया पूरी कर ली गई है।

सूत्रों का कहना है कि दानकर्ता की किडनी ली जा सकती है और मरीज के लिए उपयुक्त है। सुषमा स्वराज की चिकित्सीय जांच-पड़ताल भी पूरी हो गई है। एम्स प्रवक्ता डॉ.अमित गुप्ता ने दानकर्ता और प्रत्यारोपण की तारीख के बारे में तो कुछ नहीं बताया लेकिन उन्होंने इतना जरूर बताया कि एम्स निदेशक डॉ.एम.सी.मिश्रा के नेतृत्व में प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


टीम में डॉ.वी.के.बंसल, डॉ.सुबोध कुमार, डॉ.कृष्णा और डॉ. हेमांग होंगे। सुषमा स्वराज पिछले करीब 20 वर्ष से मधुमेह रोग से पीड़ित हैं। किडनी प्रभावित होने की बड़ी वजह भी मधुमेह को ही बताया जा रहा है। उनका एम्स में डायलिसिस भी चल रहा है। स्वराज ने 16 नवंबर को ट्वीट कर बताया था कि उनकी किडनी खराब हो चुकी है और प्रत्यारोपण के लिए जरूरी जांच चल रही है, भगवान कृष्ण से प्रार्थना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें