फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी के थप्पड़ वाले बयान पर सुषमा स्वराज का पलटवार, शायराना अंदाज में दी नसीहत

Wed, 08 May 2019 11:32 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता में एक चुनावी रैली के दौरान कहे गए थप्पड़ वाले बयान पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। एक तरफ जहां भाजपा ने ममता बनर्जी के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के माध्यम से पलटवार किया है।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने लिखा, 'ममता जी - आज आपने सारी हदें पार कर दीं। आप प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी देश के प्रधान मंत्री हैं। कल आपको उन्हीं से बात करनी है। इसलिए बशीर बद्र का एक शेर याद दिला रही हूँ:

दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, 
जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों.

 
यह था मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगना चाहिए। ममता बनर्जी ने रैलियों में नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हए कहा कि जब उन्होंने बंगाल में आकर मेरी पार्टी पर टोलाबाज होने का आरोप लगाया था, तो मैं उन्हें लोकतंत्र का एक करारा तमाचा मार देना चाहती थी। साथ ही कहा कि मेरे लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता है।
विज्ञापन


ममता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 

वो पहले हाफ पैंट पहनकर घूमते थे, अब लाखों-करोड़ों रुपये हैं। एक हाथ में गदा, एक में तलवार। गदा से लोगों का सिर फोड़ेंगे और तलवार से गला काटेंगे। मेरे पास पैसा नहीं है, मुझे फर्क नहीं पड़ता। जब मोदी बंगाल आते हैं तो मुझे टोलाबाज कहते हैं। मन करता है कि उन्हें लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ मारूं।

उन्होंने पुरुलिया के रघुनाथपुर में आयोजित जनसभा में कहा, ‘मैं राजनीति में अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। जब मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सिंडिकेट की पार्टी है..इसकी सरकार को सिंडिकेट चला रहे हैं। मुझे लगा उन्हें लोकतंत्र का एक करारा तमाचा (चुनाव में पराजय) लगना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें