विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर बहुत सक्रिय हैं और अक्सर उनकी पहल काबिल-ए-तारीफ होती है। विदेश मंत्री ने एक युवा जोड़े की मदद करके लोगों का दिल जीत लिया है। ये कैसे हुआ इसकी पूरी कहानी बताएंगे। पहले ये जान लीजिए कि हुआ क्या? दरअसल मंगलौर के फोटोग्राफर फैजान पटेल अपनी पत्नी सना फातिमा के साथ हनीमून पर इटली जाने की योजना में थे, लेकिन फ्लाइट पकड़ने के दो दिन पहले उनकी पत्नी सना फातिमा का पासपोर्ट गुम हो गया। फैजान ने चार अगस्त को इस बारे में ट्वीट किया।
Just two days before our trip, my wife's passport goes missing!!!
— Faizan Patel (@faizanpatel) August 4, 2016
'अकेले ही निकले हनीमून पर'
फैजान पटेल
- फोटो : Twitter
दो दिन बाद भी सना को पासपोर्ट नहीं मिला। पटेल ने इसके बाद फिर ट्वीट किया।
Seems like I am travelling alone tonight via @TurkishAirlines. My wife has her passport misplaced. Fingers crossed that we find it soon.
— Faizan Patel (@faizanpatel) August 6, 2016
फैजान के पास टिकट थे और उन्होंने अकेले इटली जाने का फैसला किया। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी पत्नी जल्द ही अपना पासपोर्ट वापस पा जाएंगी।
Travelling to Italy without wifey. #Yay #PartyTime #HoneyMoonwithoutHoney #milan pic.twitter.com/CNXnNkMdtX
— Faizan Patel (@faizanpatel) August 7, 2016
सोमवार को प्लेन पकड़ने के बाद फैजान ने फिर ट्वीट किया। इस ट्वीट में वे फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं और अगली सीट खाली है। हालांकि उनके हाथ में उनकी पत्नी की तस्वीर थी।
This is how I am travelling with my wife as of now. @SushmaSwaraj @MEAIndia @MEAQuery pic.twitter.com/igeSwcfWkZ
— Faizan Patel (@faizanpatel) August 8, 2016
और विदेशमंत्री ने किया ट्वीट
- फोटो : Twitter
और विश्वास करें या न करें। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के जरिए फैजान को जवाब दिया।
Ask your wife to contact me. I will ensure that she is with you on the next seat. pic.twitter.com/sktnOMkg0a @faizanpatel
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 8, 2016
विदेश मंत्री ने फैजान से कहा कि अपनी पत्नी से मुझसे संपर्क करने को कहो। मैं सुनिश्चित करूंगी कि वो अगली सीट पर आपके साथ हो। उन्होंने सना और फैजान से कहा कि मदद पहुंच रही है।
My office has reached you already. You will get a duplicate Passport tomorrow. @faizanpatel https://t.co/FV6BisvqgP
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 8, 2016
इसके बाद तो सना की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके पास विदेशमंत्री को शुक्रिया कहने के लिए शब्द नहीं हैं।
@SushmaSwaraj @faizanpatel I'm speechless. Can't thank you enough already.
— Sana Fatima Khan (@SFK1986) August 8, 2016
'दस दिन पहले हरियाणवी बहू की मदद की'
- फोटो : टि्वटर
बता दें कि विदेशमंत्री ने दस दिन पहले हरियाणा के एक जोड़े की भी मदद की थी। इस जोड़े में टीनू हरियाणा के रहने वाले थे और उनकी पत्नी जाहना कजाकिस्तान की। दोनों फेसबुक पर मिले और जल्द ही शादी कर ली, लेकिन जाहना के टूरिस्ट वीजा की तारीख निकल गई थी और अब दोनों का बिछड़ना तय लग रहा था। एक अखबार ने इस बारे में खबर की, जिसने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज का ध्यान खींचा।
सुषमा स्वराज ने खांटी हरियाणी में ट्वीट किया, 'अगर आपने 'बहू' वीजा की तारीख बढ़ाने के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी कॉपी मुझे भेज दो।' विदेशमंत्री ने जाहना को 'बहू' के रूप में संबोधित किया।
और अब फैजान और सना की मदद करके विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने चाहने वालों की संख्या और बढ़ा ली है।