फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में कैद किए गए तेलंगाना के 29 कर्मचारी, सुषमा ने राजदूत से की बात

Wed, 22 Mar 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल)
विज्ञापन
सऊदी अरब में कैद तेलंगाना के 29 कर्मचारियों पर सुषमा स्वराज ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने सऊदी अरब में भारत के राजदूत जावेद अहमद को इस मामले में दखल देने के लिए कहा है।
विज्ञापन



सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया,'जावेद कृपया भारतीय कर्मचारियों की मदद करिए। साथ ही इसकी रिपोर्ट मुझे और रमा राव को भेजिए।' बताते चलें कि आईटी और एनारआई मामलों के मंत्री केटी रमा राव ने सऊदी अरब में कैद तेलंगाना के 29 कर्मचारियों की रिहाई के लिए विदेश मंत्री को लेटर लिखा था। 

राव ने अपने लेटर मे लिखा है, अल-हजरी में काम करने वाले कर्मचारियों को 12 दिनों से सऊदी अरब के कांजी सिटी के बोदर में कैद करके रखा गया है। उन्हें न तो खाना दिया जा रहा है और न ही कोई दूसरी सुविधा। इसके साथ ही कर्मचारियों ने जब घर जाने के लिए छुट्टी मांगी तो उनसे 50 हजार डॉलर की डिमांड करने के साथ-साथ यात्रा खर्च भी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


दो कर्मचारियों ने लेबर कोर्ट के साथ-साथ 'आमिर कोर्ट' में भी शिकायत की है। आमिर कोर्ट ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह कर्मचारियों के सभी खर्च को वहन करे और तीन दिन के अंदर उन्हें उनके घर भेजने की व्यवस्था करे।
विज्ञापन


राव ने सुषमा स्वराज से निवेदन किया है कि वह इस मामले में सऊदी सरकार से बात करें। जिससे सभी कर्मचारी सही सलामत भारत लौट आएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें