फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद में नहीं बोल पाईं सुषमा, स्पीकर नाराज

Tue, 20 Mar 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sumitra Mahajan
विज्ञापन

लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान के बाद हुए हंगामे से स्पीकर सुमित्रा महाजन नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है, इस तरह असंवेदनशील बनकर राजनीति मत कीजिए। स्पीकर का बयान उस वक्त आया जब सुषमा इराक के मोसुल में मारे गए भारतीयों के बारे में बोल रही थीं और विपक्ष के सांसद हंगामा कर रहे थे।

विज्ञापन


वहीं इस मसले पर सुषमा स्वराज ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि मैं सदन में कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा। आपको बता दें कि संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इराक में लापता सभी 39 भारतीयों की आंतकी संगठन आईएसआईएस ने हत्या कर दी है।

सुषमा ने कहा था कि मारे गए सभी लोगों की डीएनए जांच कराई गई। जिसके बाद सभी शवों की पहचान की गई। यह सभी शव पहाड़ी खोदकर निकाले गए थे। बता दें कि ये भरतीय मोसुल से लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें