फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में फंसी महिला की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज

Thu, 12 Oct 2017 05:28 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली/रियाद
विज्ञापन
sushma swaraj - फोटो : Reuters
विज्ञापन
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने रियाद स्थिति भारतीय दूतावास से पंजाब की उस महिला के वीडियो का जवाब देने को कहा है जिसमें वह बता रही है कि सऊदी अरब में उसकी कंपनी के मालिक द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इस महिला ने एक वीडियो में आप सांसद भगवंत मान से मदद की गुहार लगाई है, जो तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने रियाद स्थित दूतावास के लिए ट्विटर पर लिखा कि - ‘जावेद, जल्द से जल्द इस महिला तक पहुंचो।’ वायरल होने वाले वीडियो में यह महिला बता रही है कि कि उसे किस प्रकार से उसके मालिक ने शारीरिक चोटें पहुंचाई हैं।

उसने बताया कि वह सऊदी अरब के दवाद्मी शहर में पिछले एक साल से रह रही है। उसने अपनी जिंदगी का खतरा बताते हुए फूट-फूटकर रोते हुए आप सांसद भगवंत मान से उसे बचाने की गुहार लगाई और कहा कि - ‘वे उसे ठीक वैसे ही बचाएं जिस प्रकार होशियारपुर की एक बच्ची को उन्होंने पहले बचाया था।’
विज्ञापन


ये भी पढे़ंः VIDEO: सऊदी अरब में फंसी पंजाब की इस लड़की का दर्द सुन आंख भर आएगी

वीडियो में महिला ने बताया कि उसे वहां पर कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता है और कमरे में बंद करके बाहर से ताला जड़ दिया जाता है। उसे मारा-पीटा जाता है और कई तरह की यातनाएं दी जाती हैं।

महिला ने कहा है कि वह किसी तरह से स्थानीय पुलिस स्टेशन भी गई थी लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। उल्टे उसे डरा-धमकाकर उसके साथ मारपीट की और उसे दोबारा उसी घर में छोड़ दिया गया। उसने आप सांसद से कहा कि - ‘यदि उन्होंने उसे नहीं निकाला तो यह लोग उसे मार डालेंगे। महिला ने अपना नाम और पता नहीं बताया है।’
विज्ञापन

भूलकर भी सऊदी अरब न जाएं पंजाब के युवक-युवती

सऊदी अरब में भारतीय - फोटो : FILE PHOTO
पंजाबी भाषा में इस महिला ने वीडियो में कहा है कि उसके अपने बच्चे हैं जबकि उसकी मां की तबीयत काफी खराब है। वीडियो में की गई गुहार में महिला ने कहा कि उसकी मां का ऑपरेशन होना है और वह उनके पास लौटना चाहती है। उसने रोते हुए पंजाब के युवक-युवतियों से अपील भी की है कि वे भूलकर भी सऊदी अरब न जाएं क्योंकि वहां पर सिर्फ शोषण ही नहीं बल्कि यातनाएं भी दी जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें