फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा का अमरिंदर सिंह को जवाब, विदेश में रह रहे हर भारतीय को मिलेगी सुरक्षा

Mon, 08 May 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
sushma swaraj - फोटो : PTI
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि सरकार विदेश में रह रहे सिख धर्म लोगों समेत सभी भारतीय नागरिकों की मदद और उनकी रक्षा करेगी। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के ट्वीट पर सुषमा ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नडाला निवासी 32 वर्षीय जगजीत सिंह की हत्या पर ट्वीट किया था। रविवार को अपनी ट्वीट में उन्होंने लिखा, "अमेरिका में एक और सिख युवक संदिग्ध हेट क्राइम का शिकार बना। विदेश में रहने वाले सिखों की रक्षा के लिए आपकी सहायता चाहिए।" जगजीत की हत्या कैलिफोर्निया में हुई थी।
  @SushmaSwaraj Another Sikh youth killed in suspected hate crime in US, seek your help to protect Sikhs living abroad https://t.co/Rj331sCxPz — Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) May 7, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

अमेरिका में कई भारतीयों की हुई हत्या

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
इसके जवाब में विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना से बात की है। वो विदेश में रह रहे सभी भारीतयों की मदद करने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  I have spoken to our Ambassador Mr.Navtej S.Sarna @IndianEmbassyUS. We are committed to help and protect all Indian citizens abroad. https://t.co/i4AxU1dJi9 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 7, 2017


जगजीत कैलिफोर्निया के मॉडेस्टो शहर में रहते थे। शुक्रवार को एक दुकान के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों में चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। उनके परिवार ने इस 'हेट क्राइम' के तहत की गई हत्या बताया। उनका कहना है कि सिगरेट का पैकेट मांगने पर जगजीत ने उस शख्स का आईडी प्रूफ मांगा। नाबालिगों को नशे से दूर रखने के लिए अमेरिका में यह नियाम है। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई और उसके बाद ही जगजीत पर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

इस साल फरवरी में कंसास में भारतीय मूल के एक इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद साउथ कैरोलिना में भी भारतीय मूल के व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मार्च में न्यूजर्सी में भारतीय मां-बेटे के शव उनके घर में पड़े मिले। सके बाद अप्रैल में भी 2 भारतीयों की हत्या का मामला सामने आया था। अमेरिका में भारतीय के प्रति लगाताक बढ़ रहे हेट क्राइम से लोग सकते में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें