फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाधव केस: सुषमा स्वराज ने शशि थरूर से ड्राफ्ट तैयार करने में मांगी मदद

Tue, 11 Apr 2017 07:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जानें के बाद तल्‍खी बढ़ गयी है। पाकिस्तान के इस फैसले पर सर्वदलीय नेता सदन में एक हो गये हैं और सब ने एक स्वर में पाकिस्तान की घोर निंदा की है।
विज्ञापन
कुलभूषण पर संसद में हंगामा, सरकार बोली- कुछ नहीं होगा हमारे बेटे को विदेश मंत्री  सुषमा स्वराज ने लोकसभा में शशि थरूर से दोनों सदनों के लिए एक ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मदद मांगी है। सुषमा ने दोनों सदनों में पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर कड़ा विरोध जताया।

उन्होंने कहा संसद में कहा कि सरकार और भारत के लोग इस घटना को काफी गंभीरता से ले रहे हैं जिसमें बिना किसी प्रक्रिया का पालन किये हुए पाकिस्तान में एक निर्दोष भारतीय नागरिक को मौत की सजा का सामना करना पड़ रहा है। विदेश मंत्री ने कहा, हमारे पास इस सजा को सुनियोजित हत्या का कृत्य मानने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा पर अमल हुआ तो पड़ेगी संबंधों में दरार

सुषमा ने कहा कि अगर इस मौत की सजा पर अमल होता है, तब द्विपक्षीय संबंधों पर इसके प्रभाव पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल ये सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में सर्वश्रेष्ठ वकीलों की सेवाएं जाधव के लिए सुनिश्चित की जाएं बल्कि इस विषय को पाकिस्तान के राष्ट्रपति के समक्ष भी उठाया जायेगा।  

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का वकील खड़ा करना तो बहुत छोटी बात है, हम लोग राष्ट्रपति तक से जो बात करनी है, करेंगे और किसी न किसी तरह से जाधव को बचाने का प्रयास करेंगे।

इसके बाद उन्‍होंने लोकसभा में थरूर की कुर्सी तक जाकर उनसे मदद करने की मांग की, थरूर ने म‌ल्लिकार्जुन खड़गे से इजाजत लेकर उनकी मदद की। इसके बाद थरूर ने कहा कि ये एक ऐसा मुद्दा है जिससे हम सब प्रभावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें