फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, चार यूरोपीय देशों की यात्रा है अहम

Sun, 17 Jun 2018 10:18 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार से चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले पड़ाव में वह इटली पहुंची। वह इटली के अलावा फ्रांस, लक्जमबर्ग और बेल्जियम का भी दौरा करेंगी। इस दौरे का उद्देश्य चारों यूरोपीय देशों के साथ भारत के सामरिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है।

विज्ञापन

 
ब्रसेल्स में स्वराज यूरोपीय यूनियन के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी। इस दौरान दोनों पक्ष लंबे समय से अटके ईयू-भारत मुक्त व्यापार समझौते की बाधाओं को दूर करने पर विचार विमर्श करेंगे। 
विज्ञापन

17 से 23 जून की यह यात्रा भारत को यूरोपीय यूनियन के साथ व्यापक वैश्विक, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही बढ़ते सामरिक संबंधों पर गंभीर चर्चा के लिए अवसर उपलब्ध कराएगी। अपनी यात्रा के पहले चरण में सुषमा स्वराज इटली जाएंगी। 

यहां वह इटली के पीएम जी. कोंटे के साथ ही अपने समकक्ष ईएम मिलानेसी से भी मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्री 18 जून को फ्रांस जाएंगी। यहां वह दो दिन रहेंगी। 
विज्ञापन


भारत और फ्रांस अपनी सामरिक साझेदारी की 20वी वर्षगांठ मना रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्वराज 19-20 जून को लक्जमबर्ग में रहेंगी। यात्रा के अंतिम चरण में सुषमा 20-23 तक बेल्जियम में रहेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें