फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति : सुशील चंद्रा नियुक्त किए गए मुख्य चुनाव आयुक्त, 13 अप्रैल से संभालेंगे पदभार

Mon, 12 Apr 2021 08:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशील चंद्रा - फोटो : चुनाव आयोग
विज्ञापन

सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे 13 अप्रैल से पदभार संभालेंगे। वे सुनील अरोड़ा का स्थान लेंगे। बता दें कि सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी थी कि चंद्रा का देश का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनना तय हो गया है। 

विज्ञापन


सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने की परंपरा के अनुरूप माना जा रहा था कि सरकार ने निर्वाचन सदन में शीर्ष पद के लिये उनके नाम को स्वीकृति दे दी।

बहरहाल, अब औपचारिक रूप से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। चंद्रा 13 अप्रैल को पदभार संभालेंगे। फिलहाल निवर्तमान सीईसी सुनील अरोड़ा यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चंद्रा को लोकसभा चनावों से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह 14 मई 2022 को अपने इस नए पदभार से मुक्त होंगे।
विज्ञापन


चंद्रा पांच राज्यों में कराएंगे चुनाव
उनके नेतृत्व में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में विभिन्न तारीखों पर पूरा हो रहा है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को पूरा हो रहा है। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें