बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने इस संबंध में फैसला सुरक्षित रख लिया है। रिया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले 22 दिनों से जेल में बंद हैं। इस मामले में सुनवाई ऑनलाइन तरीके से हुई। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी जेल में बंद है।
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा रिया के पास ड्रग्स नहीं मिला है, इसलिए रिया को गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं थी। वकील ने कहा, रिया को जमानत दी जानी चाहिए।
बता दें कि 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मुंबई की भायखला जेल भेजा गया था। 22 सिंतबर को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी, लेकिन कोर्ट ने रिया को राहत न देते हुए न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ा दी थी।