बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद सीधे तौर पर रिया चक्रवर्ती जांच के घेरे में आ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के बाद अब नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री हुई है जिससे रिया पर जल्द शिकंजा कसा जा सकता है। वहीं, मुंबई पुलिस की जांच में खामियां भी साफ नजर आने लगी है।
सुशांत मामले की जांच में ड्रग्स पैडलर और रिया के बीच चैट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया ड्रग्स की खरीदी करती थी और सुशांत को पानी, चाय और कॉफी में सीबीडी ऑयल नामक ड्रग्स मिलाकर देती थी। रिया के मोबाईल पर जया साहा और गौरव नाम के एक सख्श के साथ चैट में इसका खुलासा हुआ है। अब नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगा।
सीबीआई की टीम ने बुधवार को लगातार पांचवे दिन सुद्धार्थ पिठानी, रसोइयां नीरज कुमार और केशव बचनेर से लंबी पूछताछ की। इस बीच वॉटर स्टोन रिसॉर्ट के मैनेजर को भी सांताक्रुज के कालीन स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाया गया और लंबी पूछताछ की गई। वहीं, सुशांत के माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट के चौकीदार को गेस्ट हाऊस बुलाकर पूछताछ की गई। इसके अलावा सीबीआई की एक टीम बुधवार को फिर कूपर अस्पताल पहुंची। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत का ब्योरा नहीं मिल पाया है।
सुशांत सिंह मौत मामले में बुधवार को एक और अहम खुलासा हुआ कि जिस दिन रिया का सुशांत से झगड़ा हुआ था उस दिन उनके घर पर आईटी प्रोफेशनल्स को बुलाकर 8 हार्ड ड्राईव नष्ट किया गया था। खुद रिया ने ही इस नष्ट करवाया था। मीडिया रिपोर्ट में सिद्धार्थ पिठानी ने ही सीबीआई के सामने इसका खुलासा किया है। बता दें कि पिठानी शुरू से ही सीबीआई के शक के घेरे में हैं। इसलिए पिठानी समेत, रसोइयां नीरज और दीपेश सावंत से सीबीआई की टीम ने छठे दिन लगातार पूछताछ की है।