बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को दूसरे दिन करीब सात घंटे तक पूछताछ की। खबर है कि वह सीबीआई के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। सूत्रों के अनुसार, सुशांत सिंह की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया को सीबीआई के दो सवालों ने उलझन में डाल दिया है, जिसका वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रही है। शनिवार को पूछताछ में एक बार फिर अधिकांश उन्हीं सवालों को दोहराया गया जो एक दिन पहले उनसे पूछे गए थे। लेकिन सीबीआई की जांच टीम रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं है। इससे चर्चा है कि सीबीआई रिया को पोलीग्राफी टेस्ट करा सकती है।
सुशांत सिंह मौत प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की टीम के हाथ नौवें दिन भी खाली है। सीबीआई को अभी तक हत्या के एंगल ऐसे सबूत हाथ नहीं लगे हैं जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर सकें। सीबीआई की एसपी नूपुर प्रसाद सांताक्रुज के कालीना स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाऊस में दूसरे दिन भी पूछताछ की। रिया पुलिस की सुरक्षा में करीब डेढ़ बजे गेस्ट हाऊस पहुंची थी।
अभिनेता सुशांत सिंह मर्डर मिस्ट्री को सुलझान के लिए सीबीआई की टीम ने जांच में सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान आत्महत्या मामले को भी जांच में जोड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिशा सालियान को लेकर सीबीआई ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव और मेवाती के अलावा रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ की है।
सुशांत सिंह मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने ड्रग तस्करों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। एनसीबी के अधिकारियों ने शनिवार को बॉलीवुड से जुड़े दो ड्रग्स तस्करों को पकड़ा। इन दोनो के नाम करण और अब्बास बताया गया है।
ए दोनो बीयूडी नामक ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं जो ए दोनो बीयूडी नामक ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं जो ड्रग्स की पार्टी और सेलिब्रिटी ड्रग्स की पार्टी और सेलिब्रिटी की सकी स्पेशल पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। हालांकि उनका रिया से संबंधों का खुलासा नहीं हुआ है।
सुशांत सिंह मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को घर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस तक पुलिस सुरक्षा दी गई है। भाजपा विधायक राम कदम ने इस पर सवाल किया कि रिया चक्रवर्ती के प्रवक्ता के रूप में महाराष्ट्र सरकार का रवैया और पूरे मामले में लीपापोती करने का प्रयास पूरे देश ने देखा है। ऐसा कौन सा कारण है कि सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद रिया मुंबई पुलिस के दफ्तर में पहुंचती है।
क्या वह सीबीआई जांच का पूरा ब्योरा महाराष्ट्र सरकार को दे रही है। जब सुशांत का परिवार पुलिस संरक्षण मांगता है तो उन्हें नहीं दिया जाता। उन्हें अपमानित किया जाता है। जबकि रिया के लिए रेड कार्पेट की तरह पुलिस संरक्षण दिया जाता है। आखिरकार, रिया से सरकार की क्या सांठगांठ है। इसका जवाब महाराष्ट्र सरकार को देना होगा। वहीं, डीसीपी मंजुनाथ शिंगे ने कहा कि सीबीआई के लिखित अनुरोध पर रिया को पुलिस सुरक्षा दी गई है।