बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए सीबीआई को निर्देश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। गौरतलब है कि सुशांत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की जांच का जिम्मा पहले मुंबई पुलिस के पास था, लेकिन बाद में इसकी जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई।