फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में एनसीबी ने ड्रग्स मामले में की छापेमारी, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

Thu, 17 Sep 2020 02:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इसकी जांच कर रहा है। एजेंसी ने गुरुवार को मुंबई के कई इलाकों में छापेमारी की। बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती वर्तमान में ड्रग्स कनेक्शन के मामले में जेल में बंद हैं। एनसीबी ने आज उन्हीं से संबंधित कुछ स्थानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस छापेमारी से बड़ी कामयाबी मिल सकती है जो मामले के लिए बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि ड्रग मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी की टीम को इस नेटवर्क की जानकारी दी है।


सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने के दौरान ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था। इसके बाद एनसीबी ने अपनी जांच बढ़ाई और कई ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया। इस मामले में आधे दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के आधार पर जो बातें सामने आई हैं, उसे आगे बढ़ाते हुए एनसीबी मामले में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एनसीबी के सामने पेश होंगी सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह, कई मामलों पर होगी पूछताछ

हाल ही में एनसीबी की टीम ने सुशांत सिंह के फॉर्म हाउस का दौरा किया था। जहां उन्हें नशा करने वाला काफी सामान मिला था। इसके अलावा जांच में एक आईलैंड (टापू) का नाम सामने आया था। जहां जाकर सुशांत और उनके दोस्त ड्रग्स पार्टी किया करते थे। इस मामले में एनसीबी की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


बीते दिनों एनसीबी ने सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर को दफ्तर बुलाकर घंटों तक पूछताछ की थी। वहीं जिस टापू पर सुशांत और उनके दोस्त जाया करते थे, वहां के बोटमैन और अन्य स्टाफ से भी सवाल-जवाब किए गए। दूसरी ओर ड्रग्स मामले को लेकर देश की संसद तक में हंगामा हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें