प्रवर्तन निदेशालय सोमवार को गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या से पूछताछ करेगा। आर्या पर रिया को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। हालांकि रविवार को गोवा हवाईअड्डे पर आर्या ने सुशांत से मिलने से इनकार किया था और कहा था कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ईडी ने रिया के दो फोन की क्लोनिंग की थी। इससे रिकवर हुई चैट में ड्रग्स के एंगल का खुलासा हुआ था। इसी कारण आज ईडी ने गौरव आर्या को पूछताछ के लिए बुलाया है।
मीतू सिंह से हो सकता है रिया का सामना
सीबीआई सुशांत की बहन मीतू सिंह से रिया चक्रवर्ती का सामना करवा सकती है। माना जा रहा है कि अभिनेता की बहन रिया को लेकर कई जानकारियां देंगी।
श्रुति मोदी के वकील ने लगाया सुशांत और रिया पर ड्रग्स लेने का आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने दावा किया है कि दिवंगत अभिनेता की बहनें ड्रग्स पार्टियों में शामिल होती थीं। उन्होंने कहा कि मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन शराब का सेवन करती थीं। वकील का मानना है कि अभिनेता के परिवार को इस बात की जानकारी थी कि वे ड्रग्स ले रहे हैं। अशोक ने सुशांत और रिया पर भी ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुशांत का ड्राइवर हाईक्वालिटी तंबाकू लाया करता था।
सुशांत के बंगले पर पहुंची सीबीआई
सुशांत की मौत मामले में जांच कर रही सीबीआई टीम का एक सदस्य अभिनेता के बंगले से निकला। इससे पहले आज दिन में सीबीआई सुशांत के बंगले पर पहुंची थी।
संदीप सिंह और भाजपा के संबंधों की जांच की मांग
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने संदीप सिंह और भाजपा के संबंधों की जांच वाली कांग्रेस की मांग को सीबीआई को भेज दिया है। सोमवार को देशमुख ने जानकारी दी कि कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाने वाले संदीप सिंह की भाजपा और ड्रग्स के साथ संबंधों की जांच की मांग की।
मीडिया के खिलाफ रिया ने दर्ज कराई शिकायत
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी आवासीय बिल्डिंग के अंदर इकट्ठा होने के लिए मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रिया ने पुलिस से कहा है कि वह मीडिया को बताए कि वह उसके रास्ते को न रोके और संवैधानिक अधिकारों के अनुसार काम करे।