फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, थोड़ी देर में होगी मेडिकल जांच

Tue, 08 Sep 2020 04:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का शिकंजा रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर कसता जा रहा है। शौविक जहां नौ सितंबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में हैं। वहीं ब्यूरो ने आज तीसरे दिन पूछताछ के बाद ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, रिया ने सोमवार को सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सुशांत के पिता के वकील ने एफआईआर को गैरकानूनी बताया है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन का ट्वीट

वहीं, रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी तय होने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा- भगवान हमारे साथ है। 
 

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार 
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दो दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में ले लिया। उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। थोड़ी ही देर में उनकी मेडिकल जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि शाम को साढ़े चार बजे उनकी मेडिकल जांच की जाएगी। इससे पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई थी। एनसीबी ने आज रिया को शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की थी। 
विज्ञापन



सुशांत के पिता ने एमसीआई में दर्ज कराई शिकायत
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) में एक शिकायत दर्ज करते हुए कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत और रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर सुसान वॉकर के बीच किसी भी तरह का परामर्श सख्त रूप से गोपनीय है और इसका खुलासा आईएमसी विनियमन के तहत कदाचार होगा।'
 

नीरज और केशव को एनसीबी ने किया तलब
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत के निजी स्टाफ के कर्मचारी नीरज सिंह और केशव को तलब किया है।
 

रिया का दूसरा घर है बांद्रा पुलिस स्टेशन: विकास सिंह
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने रिया द्वारा दिवंगत अभिनेता की बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर कहा, 'ये लग रहा है कि मुंबई पुलिस का बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर है। हर छोटे-छोटे मौके पर भाग कर वहां जाती हैं और शरण लेती हैं जैसे कोई अपने घर में शरण लेता है। बांद्रा पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है वो बिल्कुल बेबुनियादी और अवैध है।'
 

विकास सिंह ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती जो इस एफआईआर के माध्यम से कहना चाह रही हैं वो सीबीआई को अपने बयान में दे सकती थीं और सीबीआई को लगता तो उस पर अपनी चार्जशीट में विचार करता। दूसरी एफआईआर जो दर्ज कार्रवाई है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बिल्कुल मान्य नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सीधी अवहेलना है।'

रिया से एनसीबी की पूछताछ शुरू
सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी आज लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है।
 

घर से निकलीं रिया
रिया चक्रवर्ती एनसीबी कार्यालय के लिए घर से निकल गई हैं। ब्यूरो आज लगातर तीसरे दिन उनसे पूछताछ करेगा।

बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है मामला
मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती की शिकायत के अनुसार, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार, इस मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को विधिवत स्थानांतरित कर दिया गया है।'
 

आज फिर रिया से पूछताछ करेगा एनसीबी
आज लगातार तीसरे दिन एनसीबी रिया से पूछताछ करेगा। अभिनेत्री को आज सुबह 10 बजे ब्यूरो के कार्यालय पहुंचना है। सूत्रों के अनुसार रिया से भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

सुशांत की बहन के खिलाफ रिया ने दर्ज कराई एफआईआर
रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है। ये एफआईआर अभिनेता के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने को लेकर दर्ज की गई है। इसपर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर कहा- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी एफआईआर तो बिल्कुल भी नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें