फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: ईडी ने सुशांत के पिता का रिकॉर्ड किया बयान, पूछा- खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने वाली बात कैसे पता चली

Tue, 18 Aug 2020 01:26 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अभी तक नहीं सुलझ पाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुशांत के खातों की जांच कर रही है। वहीं, ईडी ने सोमवार को दिल्ली में सुशांत के पिता केके सिंह का बयान रिकॉर्ड किया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 

सूत्रों ने बताया है कि उनसे सुशांत के बैंक खातों से गायब पैसे के बारे में पूछा गया था। ईडी ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए। 

भाई ने गवाहों की जान को बताया खतरा
दूसरी तरफ, सुशांत के रिश्तेदार और भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि गवाहों को धमकाया जा रहा है और मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं, उससे लग रहा है कि गवाहों की हत्या की जा सकती है। हम मांग करते हैं कि गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी जाए।'
विज्ञापन


नीरज सिंह ने आगे कहा, 'हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसा न हो मुंबई पुलिस के अंदर कोई गड़बड़ी हो जाए और गवाहों को निपटा दिया जाए। उच्चतम न्यायालय का फैसला आ जाए उसके बाद हम गवाहों की सुरक्षा और अन्य अहम बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बात करेंगे।'

हाल ही में सुशांत की डायरी के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद नीरज ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। भाजपा विधायक का कहना है कि अभिनेता हमेशा डायरी लिखा करते थे। लेकिन उसकी मौत के बाद मुंबई पुलिस मेरे सामने उसकी सारी डायरी उठाकर ले गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें