फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश, जानिए दिनभर का अपडेट

Wed, 19 Aug 2020 10:25 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

उच्चतम न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज प्राथमिकी की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को सही ठहराया। यह प्राथमिकी राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने दर्ज कराई थी।
न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की एकल पीठ ने अपने फैसले में कहा कि बिहार सरकार इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को हस्तांतरित करने में सक्षम थी। उन्होंने कहा कि राजपूत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना सही था और इसे सीबीआई को सौंपना विधिसम्मत था। जानिए दिनभर का अपडेट्स...
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:38 PM, 19-Aug-2020

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कमिश्नर इकबाल सिंह ने कहा कि सीबीआई अगर सात दिनों के लिए मुंबई आती है तो उसे क्वारंटीन से छूट मिलेगी और अगर ज्यादा रुकना है तो इसके लिए ईमेल आईडी के माध्यम से अप्लाइ करना होगा।
 

07:01 PM, 19-Aug-2020

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने कहा, सुशांत सिंह की मौत से जुड़ी जांच जारी है और अब आगे की जांच की जाएगी। इसके लिए टीम मुंबई जाएगी। इस समय बाकी की डीटेल नहीं दी जा सकती: सीबीआई
 

06:27 PM, 19-Aug-2020

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से यह पूछे जाने पर कि क्या मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मामले में समानांतर जांच करेगी? इस पर गृह मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुच्छेद 34 के अनुसार राज्य सरकार विचार करेगी।
 

विज्ञापन
06:20 PM, 19-Aug-2020

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं और सीबीआई को जो भी सहयोग की जरूरत होगी हम प्रदान करेंगे। यह मुंबई पुलिस के लिए गर्व की बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने देखा कि उनकी जांच में कोई गलती नहीं मिली है।
 

05:53 PM, 19-Aug-2020

सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश दे दिया है- देवेंद्र फडनवीस

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश दे दिया है। अब राज्य सरकार को आत्म मंथन करना चाहिए कि वह जनता की भावनाओं से क्यों खेलती है।
 

विज्ञापन
05:49 PM, 19-Aug-2020

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने कहा कि केवल मैं और मेरी बेटी ही परिवार के हैं और हमने वरुण सिंह को वकील बनाया है। उनके माध्यम से ही वरिष्ठ वकील विकास सिंह परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा किसी का भी बयान आधिकारिक नहीं होगा।
 

05:42 PM, 19-Aug-2020

सुप्रीम कोर्ट भगवान का मंदिर है- सुशांत की भाभी नूतन सिंह

सुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट भगवान का मंदिर है। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। सच को कोई पराजित नहीं कर सकता। हम आज के फैसले का स्वागत करते हैं।
 

05:08 PM, 19-Aug-2020

मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने की गृहमंत्री से मुलाकात

मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने गृहमंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात की है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिल चुके हैं।

05:08 PM, 19-Aug-2020

कानून से ऊपर कोई नहीं है- शिवसेना नेता संजय राउत

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र न्याय और सच्चाई के लिए लड़ने में हमेशा आगे रहा है। राउत ने आरोप लगाया कि नेताओं ने मुंबई पुलिस का नाम खराब किया। उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस की सत्यनिष्ठा पर संदेह करना 'साजिश' थी।' हालांकि इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, 'कानून से ऊपर कोई नहीं है। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद इस पर राजनीतिक टिप्पणी करना उचित नहीं है।'

04:59 PM, 19-Aug-2020

फडणवीस ने न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

फडणवीस ने न्यायालय के फैसले का किया स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक ऐसा निर्णय जो न्यायपालिका पर विश्वास को बढ़ाता है। महाराष्ट्र सरकार ने जिस प्रकार से इस मामले को देखा, उसे अब आत्मविश्लेषण की जरूरत है। अब हम सुशांत सिंह राजपूत मामले में और उनके प्रशंसकों के लिए न्याय की उम्मीद करते हैं।'
 

04:14 PM, 19-Aug-2020

शरद पवार के पोते पार्थ पवार ने कहा, ‘सत्यमेव जयते’

उच्चतम न्यायालय के फैसले पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ ने कहा ‘सत्यमेव जयते।’ पार्थ ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी, जिस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने गत सप्ताह सार्वजनिक रूप से पार्थ को फटकार लगाई थी।

03:47 PM, 19-Aug-2020

कोई भी एजेंसी जांच करे, सत्य वैसा ही रहेगा: रिया के वकील का बयान

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा कि जांच कोई भी एजेंसी करे, लेकिन सत्य वहीं रहेगा।मुंबई स्थित वकील सतीश मानशिंदे ने न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये एक बयान में कहा कि रिया चक्रवर्ती सीबीआई की जांच का सामना करेगी क्योंकि स्वंय उसने भी सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया था।
 

02:55 PM, 19-Aug-2020

संबित पात्रा ने कहा, महाराष्ट्र सरकार जा 'रिया'

सुशांत मामले में सीबीआई को जांच सौंपने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है और कहा कि 'पहले महाराष्ट्र सरकार सो 'रिया' था, फिर संजय राउत सुशांत परिवार को धो 'रिया' था, अब मुंबई में सरकार रो 'रिया' है, दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा 'रिया' है। #महाराष्ट्रसरकार_रो_रिया_है।' 
 

 

02:51 PM, 19-Aug-2020

मनोज तिवारी ने कहा, यह न्याय की जीत

भाजपा सांसद मनोज तिवारी, जो एक अभिनेता भी हैं, ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह न्याय की जीत है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सांसद ने भी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की थी। वह जून में अपने पटना घर पर राजपूत के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले थे।

02:44 PM, 19-Aug-2020

देशभर में सुशांत को लेकर हो रही चर्चा

देशभर में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात हो रही है। इस बात का सबूत ट्विटर पर देखने को मिल रहा है। पूरे देश में ट्विटर की टॉप ट्रेंड लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बातचीत की जा रही है। 

02:37 PM, 19-Aug-2020

हम न्याय प्रदान करने पर केंद्रित: सीएम नीतीश

सुशांत सिंह मामले में अपने ऊपर हुई टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ये बातें राजनीति के बारे में नहीं हैं, ये न्याय के बारे में हैं। हम न्याय प्रदान करने पर केंद्रित हैं। जो कहा गया, वह सही नहीं था। जांच में अब तेजी आएगी। आज यह साबित हो गया कि हमने जो कदम उठाए उसमें कानून का पालन किया। 

02:32 PM, 19-Aug-2020

बिहार पुलिस को मुंबई में नहीं मिला कोई सहयोग: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिकायत के बाद जांच करना बिहार पुलिस का कर्तव्य था, लेकिन उन्हें मुंबई में सहयोग नहीं मिला। हमारे आईपीएस अधिकारी के साथ किया गया व्यवहार सभी को ज्ञात है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ, यह स्पष्ट है कि जो हुआ वह सही नहीं था। इस स्थिति में कोई भी राजनीतिक टिप्पणी सही नहीं है। 

02:25 PM, 19-Aug-2020

कोर्ट का फैसला इस बात का सबूत कि बिहार पुलिस की जांच और एफआईआर सही: सीएम नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ होता है कि बिहार पुलिस की जांच और यहां दर्ज की गई एफआईआर सही थी। सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत का परिवार या बिहार के लोग ही नहीं, पूरा देश इस मामले को लेकर चिंतित है। सीबीआई जांच के साथ, लोग भरोसा कर सकते हैं कि न्याय होगा। 

02:21 PM, 19-Aug-2020

यह फैसला कोई झटका नहीं: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि यह कोई झटका नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करना होगा। हमारी सरकार के उच्च अधिकारी इस पर निर्णय लेंगे कि अभी क्या किया जाना है। 

02:16 PM, 19-Aug-2020

सीबीआई जांच का सामना करेगी रिया: वकील

रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा है कि रिया सीबीआई द्वारा जांच का सामना करेगी और जैसा कि उसने पहले मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय के साथ किया है। उसने कहा है कि सत्य वही रहेगा जो भी एजेंसी मामले की जांच करेगी। 

02:10 PM, 19-Aug-2020

सीबीआई की टीम कल जाएगी मुंबई, रिया चक्रवर्ती से हो सकती है पूछताछ

सीबीआई को सुशांत मामले की जांच सौंपने के बाद एजेंसी ने तैयारी शुरू कर ली है। सीबीआई की एक टीम इस मामले की जांच के लिए गुरुवार या शुक्रवार को मुंबई पहुंच सकती है। बताया गया है कि यह टीम हत्या के एंगल से इस मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का बयान भी दर्ज करेगी। वहीं, इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को आरोपी बनाया गया है। इनसे भी पूछताछ की जाएगी। 

02:04 PM, 19-Aug-2020

फैसले से पुख्ता हुआ न्यायपालिका पर विश्वास: रवि किशन

भाजपा नेता और अभिनेता रवि किशन ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया की उसने ऐसा फैसला लिया, इससे न्यायपालिका पर पूरे देश का विश्वास और पुख्ता हो गया। अब कम से कम ये साफ हो जाएगा कि ये मौत है, आत्महत्या है या फिर हत्या।

01:58 PM, 19-Aug-2020

ये न्याय की जीत है : रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पटना पुलिस की एफआईआर को सही मानते हुए सीबीआई द्वारा अनुसंधान को सही बताया है, ये न्याय की जीत है। सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही उदयमान कलाकार था, उसका इस दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से जाना पूरे देश को पीड़ा दे गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश की पुकार थी कि न्याय मिलना चाहिए। आज मुझे इस बात का संतोष है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में अब एक ईमानदार जांच होगी और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ये समयबद्ध होनी चाहिए।

01:53 PM, 19-Aug-2020

सीबीआई जांच बिहार के लोगों के लिए संतोष की बात: आरके सिंह

केंद्रीय मंत्री और आरा के सांसद आरके सिंह ने कहा, ये (सीबीआई जांच) बिहार के लोगों के लिए बहुत ही संतोष की बात है। दुर्भाग्यपूर्ण ये था कि पिछले 50-60 दिनों से जांच के नाम पर मुंबई पुलिस केस को डाइवर्ट करने की राह में कार्रवाई कर रही थी। कानून के अनुसार कार्रवाई नहीं कर रही थी। 

01:47 PM, 19-Aug-2020

भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने रंग लगाकर जाहिर की खुशी

पटना में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के बाद इनकम टैक्स चौराहे पर एक दूसरे को रंग लगाकर भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। 
 
 

01:42 PM, 19-Aug-2020

सुशांत और उनके पूर्व व्यवसाय प्रबंधक की मौत की बातें अजीब: जय पांडा

भाजपा नेता जय पांडा ने कहा है कि मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वाभाविक है। सुशांत सिंह राजपूत और उनके पूर्व व्यवसाय प्रबंधक की मौतों के बारे में बहुत सी बातें अजीब थीं। इस पूरे मामले ने लाखों लोगों के बीच कोहराम मचा दिया था।   

01:34 PM, 19-Aug-2020

सुशांत मामले की जांच पर राज्य सरकार को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है उससे जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बढ़ेगा। जिस प्रकार से इस केस को महाराष्ट्र में हैंडल किया गया, मुझे लगता है कि महाराष्ट्र सरकार को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए। हम अपेक्षा करते हैं कि सीबीआई जल्द से जल्द जांच करेगी

01:29 PM, 19-Aug-2020

इस केस में ढिलाई बरती गई थी: संजय निरुपम

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि इस केस में ढिलाई बरती गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। मुंबई पुलिस नाहक प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं। 

01:26 PM, 19-Aug-2020

भाजपा नेता नाराणय राणे ने कहा, इस मामले में एक मंत्री को बचाया जा रहा था

भाजपा नेता नारायण राणे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा है कि महाराष्ट्र सरकार केस को दबाने की साजिश कर रही थी। अब सीबीआई की जांच में इस मामले का सच सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक मंत्री को बचाया जा रहा था। 

01:21 PM, 19-Aug-2020

रिया सीबीआई को जांच में सहयोग करेगी: रिया के वकील

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया का मानना है कि सत्य नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि रिया सीबीआई को जांच में सहयोग करेगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों और मुंबई पुलिस की रिपोर्ट की जांच करने के बाद यह माना है कि इस केस में न्याय जरूरी है, क्योंकि रिया ने खुद को सीबीआई जांच की मांग की गई थी। 

उन्होंने कहा, कोर्ट ने यह भी देखा कि दोनों राज्यों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों के कारण, सीबीआई को यह मामला सौंपना न्याय के हित में होगा। 

01:18 PM, 19-Aug-2020

सीबीआई मुख्यालय में शुरू हुई बैठक

सीबीआई मुख्यालय में विशेष जांच बल (एसआईटी) की बैठक चल रही है। इस बैठक में सीबीआई के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है।  

01:11 PM, 19-Aug-2020

अभिनेता की मौत का सच हर कोई जानना चाहता है: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता की मौत का सच हर कोई जानना चाहता है। जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी, तब मुंबई पुलिस ने एडीआर दर्ज की थी। आत्महत्या के पोस्टमार्टम के बाद भी मुंबई पुलिस ने संज्ञेय अपराध नहीं मानकर इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। 

01:07 PM, 19-Aug-2020

आदेश की प्रति मिलने पर करेंगे टिप्पणी: अनिल देखमुख

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत मामले पर कोर्ट के फैसले को लेकर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, एक बार जब हम उस आदेश की एक प्रति प्राप्त कर लेंगे, तब हम इस पर टिप्पणी करेंगे। 

01:03 PM, 19-Aug-2020

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, फैसले का स्वागत करते हैं

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, मैं मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। यह न्याय की जीत है। 

12:52 PM, 19-Aug-2020

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं: उपमुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं कि बिहार में दायर एफआईआर के आधार पर सीबीआई को सुशांत की मौत के मामले की जांच जारी करने की अनुमति दी गई।

12:46 PM, 19-Aug-2020

फैसला न्याय की जीत: नीतीश कुमार

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये न्याय की जीत है। अपने बयान में नीतीश कुमार ने कहा कि ये बिल्कुल ठीक है, जो कानूनी रूप है वही इख्तियार किया गया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार ऐसा पता चल रहा है कि यह साफ हो गया है ये बिल्कुल न्याय संगत था और कानून के मुताबिक किया गया है। 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में जो कुछ भी हुआ वो कानून के अनुसार हुआ। राज्य में इस मामले में पूरी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत काम किया गया। हमने पूरी तरह से संविधान का पालन किया। 

12:44 PM, 19-Aug-2020

सीबीआई मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिख रही है

सुशांत सिंह केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सीबीआई मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिख रही है। इस केस को सीबीआई अब पूरी तरह से अपने हाथ में लेने के लिए आगे बढ़ रही है।

12:37 PM, 19-Aug-2020

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने फैसले का स्वागत किया

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा के नेता शहनवाज हुसैन ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, सत्यमेव जयते पूरा देश कह रहा है। क्या छुपा रही थी मुंबई पुलिस। क्या जरूरत थी हमें सुप्रीम कोर्ट जाने की। जो लोग भी सुशांत को प्यार करते हैं इस केस को लेकर उनकी अपनी मंशा है। मैं यह मानता हूं कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस इस केस को उलझा रही थी।

12:32 PM, 19-Aug-2020

अनुच्छेद 142 के तहत सीबीआई को सौंपा केस

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिले विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए मामले की जांच सीबीआई के हवाले किया। 

12:26 PM, 19-Aug-2020

सुशांत केस में पहले दिन से राजनीति हो रही: संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सुशांत केस में पहले दिन से राजनीति हो रही है। सरकार में जो लोग कानून जानते हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त या हमारे महाधिवक्ता इसके बारे में बात कर सकते हैं, मेरे लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। 

12:23 PM, 19-Aug-2020

इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी: संजय राउत

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। मुंबई पुलिस ने मामले की सही जांच की है। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही नहीं है। राउत ने कहा कि गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है, अगर इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी। 
 

12:15 PM, 19-Aug-2020

ऑर्डर की कॉपी मिलते ही जांच करेंगे

मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा है, एक बार जब हमें ऑर्डर कॉपी मिल जाएगी, तो हम इसकी जांच करेंगे और आगे की कार्रवाई तय करेंगे। हमने कोर्ट में अपने अधिवक्ताओं से हमें आदेश की प्रति भेजने के लिए बोला है। 
 

 

12:14 PM, 19-Aug-2020

जांच करने वाली एकमात्र एजेंसी होगी सीबीआई

न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय ने कहा कि सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने वाली एकमात्र एजेंसी होगी और महाराष्ट्र पुलिस जांच की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

12:12 PM, 19-Aug-2020

रिया पर लगे हैं ये आरोप

सुशांत के पिता की तरफ से दर्ज एफआईआर में रिया के ऊपर सुशांत को परेशान करने, उनके करोड़ों रुपयों का गबन करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई से पहले ही बिहार सरकार ने केस सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी। इसे केंद्र सरकार ने मान लिया था।

12:09 PM, 19-Aug-2020

अनुपम खेर ने भी फैसले को सराहा

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की।
 
 

12:04 PM, 19-Aug-2020

भगवान ने हमारी प्रार्थना सुनी: सुशांत की बहन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, जो सीबीआई जांच के लिए अभियान चला रही थीं, ने ट्वीट किया, 'धन्यवाद भगवान! आपने हमारी प्रार्थना सुन ली है !! लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है ... सच की ओर पहला कदम! पूर्ण विश्वास! सीबीआई !! '
 

 

12:03 PM, 19-Aug-2020

मानवता की जीत हुई: कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा है, मानवता की जीत हुई है, एसएसआर योद्धाओं को मुबारकबाद। पहली बार मुझे सामूहिक चेतना की इतनी प्रबल शक्ति महसूस हुई है। 
 
 

11:59 AM, 19-Aug-2020

अंकिता लोखंडे ने फैसले का स्वागत किया

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व महिला मित्र और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी ट्वीट कर कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। 
 
 

11:58 AM, 19-Aug-2020

सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच के लिए मुखर रहे राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस कदम का स्वागत किया है। 
 
 

11:55 AM, 19-Aug-2020

सत्य हमेशा प्रबल होता है: अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, सत्य हमेशा प्रबल होता है। 
 

 

11:51 AM, 19-Aug-2020

जांच को बाधित करने वाले अब आएंगे सामने: चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने सुशांत के फैसले पर कहा है, अब न केवल सच्चाई सामने आएगी, बल्कि वे नाम भी सामने आएंगे जो मामले में जांच को बाधित करने के पीछे थे। मुझे उम्मीद है कि कोर्ट के आदेश से सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को राहत मिली है। 

11:48 AM, 19-Aug-2020

अब सुशांत को न्याय मिलेगा: सुशांत के भाई

सुशांत के भाई और भाजपा नेता नीरज सिंह बबलू ने कहा, हमारे परिवार ने सुप्रीम कोर्ट और उन सभी को धन्यवाद दिया जो न्याय के लिए इस आंदोलन का हिस्सा थे। अब, हम निश्चित हैं कि सुशांत को न्याय मिलेगा। 

11:46 AM, 19-Aug-2020

बिहार के डीजीपी ने कहा, फैसले से बहुत खुश हूं

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कोर्ट के फैसले पर कहा, मैं बहुत खुश हूं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कोर्ट पर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है और देश को भरोसा दिलाया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में न्याय दिया जाएगा। 

11:43 AM, 19-Aug-2020

यह फैसला परिवार की जीत: सुशांत के पिता के वकील

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है, यह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में सभी बिंदुओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी साफ कहा कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। 

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में दर्ज किसी अन्य एफआईआर की भी सीबीआई जांच की जाएगी। हमें उम्मीद है कि हमें बहुत जल्द न्याय मिलना चाहिए। फैसले से परिवार बहुत खुश है। 

11:38 AM, 19-Aug-2020

किरीट सौमेया ने गृह मंत्री देशमुख से मांगा इस्तीफा

भाजपा नेता किरीट सौमेया ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। 

11:27 AM, 19-Aug-2020

अब सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलेगा : भाई

सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि हमारा परिवार और देश के करोड़ों लोगों के लिए ये फैसला आया है। अब हमें तसल्ली है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलेगा।

11:25 AM, 19-Aug-2020

पटना में दर्ज एफआईआर सही

 सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज एफआईआर को सही ठहराया है। साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है।

11:16 AM, 19-Aug-2020

पटना में दर्ज एफआईआर सही

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। महाराष्ट्र ने आदेश को चुनौती देने के विकल्प से इनकार कर दिया है।

11:13 AM, 19-Aug-2020

यह न्याय की जीत: बिहार के डीजीपी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा यह न्याय की जीत है। सत्य की जीत है। 130 करोड़ देशवासियों की जीत है।

11:11 AM, 19-Aug-2020

सीबीआई चाहे तो इस मामले में फ्रेश मुकदमा दर्ज कर सकती है: सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सीबीआई चाहे तो इस मामले में फ्रेश मुकदमा दर्ज कर सकती है। अदालत ने कहा, बिहार सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई को रेफर करने का अधिकार है। 

11:05 AM, 19-Aug-2020

सुशांत केस की सीबीआई करेगी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। मुंबई पुलिस को तमाम दस्तावेज सीबीआई के हवाले करने के लिए कहा गया है। 

10:51 AM, 19-Aug-2020

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आगे का रास्ता तय करेंगे: महाराष्ट्र के गृह मंत्री

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि हम आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आगे का रास्ता तय करेंगे। 
 
 

10:51 AM, 19-Aug-2020

मुंबई पुलिस मामले को बंद करने की कोशिश कर रही है: मंत्री

बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता संजय झा ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि मुंबई पुलिस मामले को बंद करने की कोशिश कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद ही गंभीर जांच शुरू हुई है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार को न्याय मिले। 

10:50 AM, 19-Aug-2020

पूरे देश को फैसले का इंतजार: बिहार के डीजीपी

बिहार के डीजीपी ने गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, 'पूरा देश आज इस फैसले का इंतजार कर रहा है। देश की सबसे ऊंची अदालत के इस फैसले का इंतजार पूरे देश की 130 करोड़ जनता को है।'


 

10:01 AM, 19-Aug-2020

सुशांत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश, जानिए दिनभर का अपडेट

बहन ने कहा, भगवान हमारे साथ
 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर भगवान से प्रार्थना की है। श्वेता ने महाभारत की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, भगवान हमारे साथ हैं। श्वेता ने महाभारत की जिस तस्वीर को साझा किया है उसमें रथ भगवान श्रीकृष्ण चला रहे हैं और अर्जुन अपने धनुष की कमान संभाले हैं। श्वेता ने इस पोस्ट में लिखा है, 'हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलिए! शरणागति।'

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें