फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: संजय राउत और कंगना रनौत आमने-सामने, अभिनेत्री ने पूछा- मुंबई क्या पीओके है?

Thu, 03 Sep 2020 03:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में बयानबाजी का दौर जारी है। इस मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत काफी मुखर हैं। वहीं कंगना और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुंबई पुलिस को लेकर दिए बयान के लेकर शिवसेना सांसद ने कहा कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस नहीं आना चाहिए। अब इसपर कंगना ने जवाब दिया है।

विज्ञापन


कंगना ने राउत को जवाब देते हुए कहा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है?' अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें फिल्म माफिया से ज्यादा शहर की पुलिस से डर लगता है।  




बता दें कि बीतें दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की तरफ से मुंबई पुलिस आयुक्त और मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ट्वीट्स को लाइक किया है जिसमें कंगना के बारे में गलत बयान दिए गए हैं। इस लेकर कंगना की मुंबई पुलिस के साथ ट्विटर पर बहस हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case: मामले में नया मोड़, अभिनेता के पिता के वकील बोले- परिवार को हत्या होने का शक

राउत ने कंगना के बयान की शिवसेना के मुखपत्र सामना में आलोचना करते हुए लिखा था कि अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है। उन्होंने लिखा था, 'हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।'
विज्ञापन


इसी बीच भाजपा विधायक राम कदम ने कहा है कि मुंबई पुलिस 'मणिकर्णिका' अभिनेत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उत्सुक नहीं है जबकि वे कथित माफिया को बेनकाब करना चाहती हैं। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने अभिनेत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें कदम से मदद मांगने से पहले उनका बैकग्राउंड चेक कर लेना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें