फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी हो सकते हैं गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

Mon, 11 Jan 2021 04:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
republic day - फोटो : रवि बत्रा
विज्ञापन

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आने में असमर्थता जताने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने उन्हें इस आशय का निमंत्रण भेजा है। संतोखी शनिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि थे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पीएमओ की ओर से न्योता भेजे जाने के बाद जवाब का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि प्रारंभिक बातचीत में सूरीनाम के राष्ट्रपति कार्यालय ने संतोखी की उपस्थिति को लेकर हामी भरी थी। इसके बाद ही उन्हें न्योता भेजा गया है।

दरअसल, पहले जॉनसन को गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि बनना था लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के नए रूप से बढ़े खतरे के चलते ब्रिटिश पीएम ने भारत आने में असमर्थता जताते हुए खेद व्यक्त किया था। इसके बाद एकबारगी बिना किसी मुख्य अतिथि के गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन पर विमर्श हुआ था। बाद में फिर से सूरीनाम के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें