फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑपरेशन ओसामा' की तरह दिल्ली में लाइव देखी गई थी सर्जिकल स्ट्राइक

Fri, 29 Sep 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को एक साल पूरा हो गया है। एक साल बाद ऑपरेशन इन चीफ ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी। जिसको उधमपुर और दिल्ली में बैठकर लाइव देखा गया था।
विज्ञापन


इंडिया टीवी को दिए गए इंटरव्यू में नॉर्दन कमांड के रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने बताया कि उन लोगों को लाइव इमेज मिल रही थीं। डी एस हुड्डा खुद उधमपुर में बैठकर ऑपरेशन को देख रहे थे। हुड्डा ने कहा मैंने पूरे ऑपरेशन को लाइव देखा कि कैसे हमारे जवानों ने टारगेट्स को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन भारत ने पाक से लिया था उरी का बदला, जानें सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी

हुड्डा ने बताया कि पूरे ऑपरेशन की लाइव फीड दिल्ली आर्मी हेडक्वाटर में भी भेजी जा रही थीं। हालांकि, हुड्डा को यह नहीं पता कि दिल्ली में उस लाइव स्ट्रीमिंग को कौन-कौन देख रहा था।
विज्ञापन


हुड्डा ने उस तकनीक का भी खुलासा नहीं किया जिसके जरिए लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी। हुड्डा ने कहा कि तकनीक की जानकारी नहीं दे सकते।
 
विज्ञापन

कोई जवान फंस जाता तो क्या होता?

Indian Army
हुड्डा ने बताया कि ऑपरेशन के लिए गई आखिरी टीम सुबह 6.30 पर वापस आ गई थी। हुड्डा ने बताया कि अगर कोई ऑपरेशन के दौरान पीओके में रह जाता तो उसको बचाने के लिए टीम तैयार थी। जिसका काम वापस जाकर उन लोगों को बचाना था।

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि सरकार पहले ही मन बना चुकी थी कि वह ऑपरेशन के बारे में खुद से सबको जानकारी देगी। हुड्डा के मुताबिक, सर्जिकल स्ट्राइक से चार से पांच लॉन्च पैड को नुकसान पहुंचाया गया था। हुड्डा ने बताया कि पहले प्लानिंग 27 सितंबर को जाने की थी लेकिन आखिर में ऑपरेशन 28 सितंबर को किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें