फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर 'प्रभु' को किया याद, चंद घंटों में हुआ इलाज

Mon, 18 Jul 2016 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेन में ही हुआ उपचार - फोटो : pti
विज्ञापन
रेल यात्रियों को केवल एक ट्वीट पर हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए मशहूर हो चुके रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक और यात्री की मदद की। तबियत खराब होने पर एक यात्री ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर चिकित्सकीय उपचार की गुहार लगाई जिसके बाद उसे अगले ही स्टेशन पर एक डॉक्टर ने आकर दवा दी।
विज्ञापन


यह घटना रविवार की रात है जब गाड़ी संख्या 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस से सफर कर रहे विप्लव यादव की तबियत अचानक से खराब हो गई। ट्रेन में कोई संभव मदद नहीं मिल पाने की वजह से उसने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई जिसके कुछ ही देर बाद मंत्रालय की ओर से उसका जवाब आ गया और विप्लव को अगले स्टॉपेज पर संबंधित डॉक्टर मुहैया कराए जाने की जानकारी दी गई।  @RailMinIndia Dear sir I'm traveling with PNR No 2120359986, I'm suffering from common cold I'm not able to sleep I need medicine for this. — Viplav Kumar (@viplavkumar60) July 17, 2016
विज्ञापन

खुद डीआरएम ने विप्लव को किया फोन

विप्लव यादव की तबियत हुई थी खराब - फोटो : Facebook
वाराणसी के समीप मुगलसराय के रहने वाले विप्लव ने बताया कि वह लखनऊ में रिवेन्यू इंस्पेक्टर की परीक्षा देने के लिए गये थे। इस दौरान वह बारिश में भीग गया और उसे मजबूरन उसी हालत में ट्रेन में सफर करना पड़ा। बारिश में भींगे होने की वजह से विप्लव की तबियत अचानक से बिगड़ गई और उसे बुखार के साथ सर्दी जुकाम भी हो गया। जुकाम की वजह से विप्लव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उसने सुरेश प्रभु के मदद की गुहार लगाई थी।

विप्लव का ट्वीट मिलते ही रेल मंत्रालय ने लखनऊ डीआरएम को इसकी सूचना दे दी जिसके कुछ ही देर बार डीआरएम अनिल कुमार लाहोटी ने विप्लव को ट्वीट कर जौनपुर स्टेशन पर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। ट्रेन जैसे ही जौनपुर स्टेशन पर पहुंची वैसे ही डॉक्टर ने उसे दवा उपलब्ध करा दी। रेल मंत्रालय के त्वरित कार्रवाई पर विप्लव ने लखनऊ डीआरएम, रेल मंत्रालय और सुरेश प्रभु को धन्यवाद दिया। @viplavkumar60  डॉक्टर जौनपुर में आपको अटेंड करेगा — Anil kumar Lahoti (@drmlko25) July 17, 2016
@RailMinIndia @drmlko25 Thank you Sir Thank you so much for providing me medicine in train I'll be grateful to you... — Viplav Kumar (@viplavkumar60) July 17, 2016

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें