फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश प्रभु ने इंदिरा गांधी को बताया ‘सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री’

Wed, 23 Mar 2016 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुरेश प्रभु ने इंदिरा गांधी को बताया ‘सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री’ - फोटो : Reuters
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘देश का सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री’ करार दिया। वे यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका को अब तक महिला राष्ट्रपति नहीं मिली है। लेकिन हमारे यहां महिलाएं राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के पद पर रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कई महिलाएं हुई हैं, जिन्होंने पुरुषों के लिए प्रदर्शन और क्षमता के उच्च मानक तय किए हैं। साथ ही देश में एक नई कार्य संस्कृति विकसित की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे में कई महिला कर्मचारी हैं जो बेहतरीन काम कर रही हैं। आमतौर पर महिलाएं जहां भी होती हैं, बेहतर काम करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें