फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surat: पत्नी जलती रही और पति वीडियो बनाता रहा, पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मामला दर्ज किया

Fri, 16 Jan 2026 04:53 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

सूरत में पत्नी की मौत खुद को आग लगा पाने के कारण हो गई। लेकिन हैरान करने वाले बात ये है कि पति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
सूरत में पत्नी ने खुद को लगाई आग, पति वीडियो बनाता रहा - फोटो : एआई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरत से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां आपस में लड़ाई झगड़े के कारण पत्नी ने खुद को आग लगा ली। लेकिन पति उसे बचाने के बजाय अपने फोन से वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज करके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि  31 साल की महिला ने खुद को आग लगा ली थी, लेकिन  33 साल के रणजीत साहा पत्नी को बचाने के बजाय वीडियो बनाता रहा। महिला ने मौत के बाद पुलिस ने पति को कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। 

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

इंस्पेक्टर एसी गोहिल ने बताया कि इच्छापुर पुलिस ने 14 जनवरी को साहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 (पति/रिश्तेदार द्वारा क्रूरता) और 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया।

महिला ने 4 जनवरी को खुद को आग लगा ली थी। 11 जनवरी को महिला की मौत हो गई थी।  महिला के भाई को उसकी मौत में उसके पति पर आरोप लगाया। पुलिस जांच के दौरान पति के फोन में एक क्लिप मिली जिसमें वह अपनी पत्नी को बचाने के बजाय उसके आत्मदाह का वीडियो बना रहा था।

क्या था पूरा मामला

बिहार में रहने वाले पति-पत्नी के बीच बच्चों को लेकर मामूली बहस हो गई थी। इसके बाद पत्नी ने खुद को आग लगा ली। पुलिस के अनुसार झगड़े के दौरान, साहा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी से कुछ तेल लेकर खुद को जलाने के लिए कहा।

पत्नी ने घर में रखा डीजल खुद पर डाला और खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि पति पर कोई शक न जाए इसके लिए उसने पूरी घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने बताया दोनों ने बिहार से भागकर शादी की थी। 2013 में कोर्ट में शादी की थी। वे तीन साल पहले अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ सूरत में बस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें