फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surat Stone Pelting: गणेशोत्सव के दौरान पथराव से सूरत में तनाव; तोड़फोड़-बवाल करने वाले अराजक तत्व गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 06:40 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

गुजरात के सूरत में गणेशोत्सव के दौरान उपद्रव हुआ। सूरत के सैयदपुरा इलाके में गणेश पंडाल पर कुछ बच्चों के पत्थर फेंकने के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। खबरों के मुताबिक कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी गई गई है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शांति भंग न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सूरत में पथराव के बाद घटनास्थल पर तनाव (वीडियो ग्रैब) - फोटो : पीटीआई / एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत में गणेशोत्सव के दौरान पथराव की खबरें सामने आने के बाद रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात सूरत में विरोध-प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि छह असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसी घटनाओं के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

VIDEO | Protests erupted after reports of stone-pelting at a Ganesh procession in Gujarat's Surat earlier today (Sunday). More details awaited. pic.twitter.com/lTIaBy8ZyT

— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2024
गृह मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सूरत की वारदात के संबंध में सोमवार को कहा, शहर के सैयदपुरा इलाके में छह लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इन सभी की पहचान के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सांघवी के मुताबिक सूरत पुलिस ने ऐसी घटना को बढ़ावा देने में शामिल 27 अन्य़ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। घटना की जांच जारी है। सूरत के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात है। जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूरत के पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी, अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात
पुलिस ने बताया कि गणेश पंडाल पर पथराव के बाद सूरत के सैयदपुरा इलाके में झड़प हुई। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत के मुताबिक कुछ बच्चों ने गणेश पंडाल पर पत्थर फेंके, जिसके बाद झड़प हो गई। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और उन बच्चों को वहां से हटा दिया। एतहियात बरतते हुए अतिरिक्त पुलिस बल इलाके में तैनात की गई।
विज्ञापन


पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा भी लेना पड़ा
आक्रोशित लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जरूरत के मुताबिक लाठीचार्ज का सहारा भी लिया गया। पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया। घटनास्थल के चारों तरफ करीब 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें