फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत के स्कूली छात्र ने बनाया मोदी का स्केच, पीएम ने पत्र भेजकर की तारीफ

Fri, 27 Nov 2020 10:40 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के सूरत के रहने वाले नौवीं कक्षा के स्कूली छात्र पार्थ मेहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्केच बनाया है। स्केच तैयार करने पर पीएम ने छात्र को पत्र लिखकर छात्र का उत्साहवर्धन भी किया है।

विज्ञापन


पत्र में प्रधानमंत्री ने पार्थ का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, आपकी प्रतिभा से आप में चीजों के गहन अवलोकन की क्षमता का पता चलता है। आप में कल्पनाओं को कैनवास पर उतारने की अद्भुत क्षमता है। इस छोटी उम्र से ही आप में स्केचिंग की बारीकियों की यह समझ, सराहनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में आगे पार्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लिखा, मुझे विश्वास है कि अनुभव और निरंतर अभ्यास के दम पर आपकी प्रतिभा में और निखार आएगा और आप भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइंयां छुएंगे। प्रधानमंत्री ने शैक्षणिक जीवन में पार्थ की सफलता की कामना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें