फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस पहनी मेजबान को मौसमी चटर्जी ने दी नसीहत, कहा- सलवार-कुर्ता या साड़ी पहनिए

Wed, 23 Jan 2019 02:43 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
मौसमी चटर्जी
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता मौसमी चटर्जी ने सोमवार को महिलाओं को पहनावे को लेकर नसीहत दे डाली। उनके इस बयान के बाद नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल मौसमी चटर्जी सोमवार को सूरत के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मेजबान के पहनावे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपको भारतीय पोशाक पहनकर आना चाहिए था। कब कहां कैसे कपड़े पहनना चाहिए ये ध्यान रखना चाहिए था, अगर आप मंदिर में जाते हैं तो जींस पहनकर थोड़ी ना जाते हैं। मौसमी चटर्जी ने कहा कि आप बच्ची हो अगर बुरा लगा हो तो मुझे माफ कर देना, मैं आपकी मां के समान हूं। महिला मेजबान पूजा ने जींस पहनी हुई थी। 

मेजबान ने जब वहां मौजूद दर्शकों से मौसमी चाटर्जी का परिचय कराया तो उन्होंने पूजा के साथ से माइक छीनते हुए उसे नसीहत दे डाली।

इस पूरे मामले पर सूरत की रहने वाली मेजबान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मौसमी चटर्जी दो साल पहले ही भाजपा में शामिल हुई थी। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में थी। मौसमी ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में उनकी हार हुई थी जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें राजनीति नहीं आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें