गुजरात के सूरत की चार मंजिला इमारत में लगी आग का मंजर दिल दहला देने वाला था। सरथना इलाके की तक्षशिला कांप्लेक्स में जब आग लगी तो कई छात्र तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित कोचिंग क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। आग की लपटे बढऩे के साथ ही मंजिल पर धुआं बढऩे लगा। छात्रों ने बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब दम घुटने लगा और उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने बिना सोचे समझे ही नीचे छलांग लगाने लगे। हालांकि आपस में ही कुछ छात्रों ने एक दूसरे की मदद करने की कोशिश की। एक छात्र ने तो करीब चार साथियों की जान भी बचाई, वो लंबे समय तक इमारत के छज्जे पर खड़े रहकर कई साथियों को नीचे उतरने में मदद करता रहा। लेकिन इनमें से कई छात्रों के लिए यह मौत की छलांग साबित हुई।