फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surat Fire: गुजरात में सूरत के सिटी लाइट इलाके के स्पा में लगी आग, दो महिलाओं की मौत की खबर

Wed, 06 Nov 2024 10:04 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

गुजरात के एक स्पा में लगी आग के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना सूरत के एक मॉल में घटी। स्थानीय पदाधिकारी और अग्निशमन दल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गुजरात के फॉर्च्यून मॉल में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में सूरत के सिटी लाइट इलाके में आग लगने के कारण दो महिलाओं की मौत हुई है। खबरों के मुताबिक सूरत के फॉर्च्यून मॉल में लगी आग के कारण स्पा और जिम भी प्रभावित हुए। आग के कारण दो महिलाओं की मौत की खबर है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने पर स्थानीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फायर ऑफिसर ने दी जानकारी
दो मंजिला इमारत में आग लगने की घटना पर डिवीजनल फायर ऑफिसर हरीश गढ़वी ने बताया कि यहां जिम 11 नाम से एक जिम है। जिम और सैलून एक ही मंजिल पर बने हैं। दिवाली के कारण जिम बंद था और सैलून में 5 लोग काम कर रहे थे। धुआं देखकर तीन लोग वहां से भाग निकले। बाकी दो पूर्वोत्तर की महिलाएं थीं,जो भाग नहीं पाईं।
 

इसके साथ ही इस मामले में दमकल विभाग ने दोनों को बचाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। बचाव के समय उनकी हालत गंभीर थी। FSL टीम को बुलाया गया है। भागे हुए तीन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें