सूरत के हीरा व्यापारी और हरे कृष्ण एक्सपोर्ट के मालिक सावजीभाई ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को एक बार फिर से नए साल के बोनस में 1200 कारें गिफ्ट की हैं। ढोलकिया ने इस बार अपने उन कर्मचारियों को बोनस के तौर पर डेटसन-रेडी गो कार दी हैं जिनको पिछले कई सालों से बोनस नहीं मिला था।
2013 से ऐसे गिफ्ट देकर सुर्खियों में हैं ढोलकिया
ढोलकिया 2013 से कर्मचारियों को ऐसे गिफ्ट बांटकर चर्चा में रह रहे हैं। पहली बार इन्होने कर्मचारियों को 1260 कारें बोनस के तौर पर दी थी। इनमें मारुति सूजुकी, फिएट और डेटसन की गाड़ियां थी। इस बार डेटसन ने एक दिन में ही 650 कारों की डिलिवरी कर दी, जबकि बाकी की गाड़ियां बाद में डिलिवर की जाएंगी। जिन गाड़ियों को कंपनी ने आज डिलिवर किया वो सभी तिरंगे की पट्टियों से सजी हुई थीं।