फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Card-Playing Issue: सुप्रिया का कोकाटे पर हमला; कहा- संसद में हर कोई उनकी ही बात कर रहा, इस्तीफा देना ही होगा

Sat, 26 Jul 2025 04:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

रविवार को एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कृषि मंत्री कोकाटे विधानसभा में बैठे मोबाइल में 'रमी' गेम खेल रहे थे। इसे लेकर सांसद सुप्रिया सुले ने कोकाटे को घेरा है।  
विज्ञापन
सांसद सुप्रिया सुले और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मोबाइल में रमी खेलने के मुद्दे पर एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले ने कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे पर हमला बोला है। सुप्रिया सुले ने कोकाटे के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि संसद में हर कोई उनके बारे में भी बात कर रहा था। 
विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने कहा कि रमी वीडियो और कई अन्य घटनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र को बदनाम किया है। संसद में हर कोई इस ताश खेलने के मामले के बारे में पूछ रहा था। कोकाटे को नैतिक आधार पर तुरंत पद छोड़ देना चाहिए था, लेकिन इन लोगों को इस्तीफा देने के लिए कहना होगा। जब तक दिल्ली से हस्तक्षेप नहीं होता, कोई भी इस्तीफा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि किसी ने कम से कम इन घटनाक्रमों पर थोड़ी संवेदनशीलता तो दिखाई। देर से ही सही लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं। वह दिल्ली गए और नेतृत्व को जानकारी दी। दिल्ली में अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं।
विज्ञापन


बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बीते रविवार को एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कोकाटे विधान परिषद में बैठे मोबाइल में व्यस्त दिख रहे हैं। अगले दिन विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी दो वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि कोकाटे 'रमी' गेम खेल रहे थे। इसके बाद विपक्ष ने मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज कर दी।

लड़की बहन योजना में धोखाधड़ी की हो जांच
महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहन योजना के तहत 14,000 पुरुषों द्वारा महिला बनकर धोखाधड़ी करने की खबरों को लेकर बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा  कि इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। फॉर्म भरने की प्रक्रिया में मदद करने वाली एजेंसी की एसआईटी, सीबीआई या ईडी द्वारा जांच होनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाल ही में हिंजेवाड़ी में बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं का निरीक्षण करने के लिए किए गए दौरे और आईटी कंपनियों के हैदराबाद और बंगलूरु पलायन पर सुप्रिया सुले ने कहा कि वह लंबे समय से आईटी पार्क से संबंधित मुद्दों पर नजर रख रही हैं। मैंने यह भी सुझाव दिया कि जब तक यातायात की स्थिति ठीक नहीं हो जाती, कंपनियों को घर से काम करने की अनुमति देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें