युद्धरत यूक्रेन से भारतीयों विद्यार्थियों की निकासी को लेकर एक वकील ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर आरंभिक सुनवाई के दौरान सीजेआई एनवी रमण ने कहा कि भारत सरकार अपना काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने वकील से सवाल किया कि क्या हम रूस को जंग रोकने का कह सकते हैं?
विज्ञापन
सुनवाई कर रही सीजेआई रमण की पीठ ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल की मदद मांगी।