फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत: राजस्थान और मध्यप्रदेश की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Tue, 23 Jan 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
deepika padukone
विज्ञापन

राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म ‘पद्मावत’ को पूरे देश में रिलीज करने के आदेश में संशोधन की गुहार लगाई है। करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। शीर्ष अदालत इन सभी याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। 25 जनवरी को ‘पद्मावत’ रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन


राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार ने अपनी याचिकाओं में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते को उसे फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का अधिकार है। दोनों सरकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्यों में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर से अंतरिम याचिकाओं का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार की गई।

पीठ ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मंगलवार को याचिकाओं पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है। 18 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा द्वारा ‘पद्मावत’ पर लगाई गई पाबंदी को हटा दिया था। वहीं करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अपनी याचिका में कहा कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। फिल्म के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर समुदायों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें