फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Fri, 24 May 2019 08:00 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की याचिका का शुक्रवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। शारदा चिट फंड घोटाला मामले में गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत को बढ़ाने के लिए राजीव कुमार ने याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


पूर्व पुलिस आयुक्त को 17 मई को सात दिनों के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी गई थी और यह अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही है। कुमार ने अपनी याचिका में कहा है कि पश्चिम बंगाल में वकीलों की हड़ताल है, लिहाजा सात दिनों के लिए मिली अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाई जाए। 

मालूम हो कि गत फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की थी। लेकिन गत 17 मई को फरवरी में दिए अपने आदेश को वापस ले लिया था। हालांकि कोर्ट ने कुमार को सात दिनों की राहत देते हुए उचित फोरम का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें