फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC पेपर लीक मामला: 12 मार्च से सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, CBI करेगी जांच

Mon, 05 Mar 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल पेपर लीक मामले पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुनवाई की तारीख 12 मार्च रखी गई है। पेपर लीक को लेकर छात्र कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग स्वीकार कर ली गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छात्रों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते  हुए कहा कि मामले की जांच सीबीआई से करवाले के आदेश दिए जा चुके हैं।
 


परीक्षार्थी कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-2 की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। एसएससी की परीक्षा 17 से 22 फरवरी के बीच हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि परीक्षार्थियों ने अपनी चार सूत्री मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एसएससी ऑफिस के बाहर छह दिन से चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के मामले को संज्ञान में लेते हुए रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एसएससी अध्यक्ष असीम खुराना को तलब किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी छात्रों के साथ गृह मंत्री से मिले। 

इस दौरान परीक्षार्थियों ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। राजनाथ ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनके साथ कोई नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। खुराना ने एक बयान जारी कर कहा कि आयोग परीक्षा में कथित रूप से पेपर लीक की सीबीआई से जांच की सिफारिश करने को तैयार है। वहीं दूसरी ओर समाज सेवी अन्ना हजारे ने भी छात्रों के बीच पहुंचकर अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए अपना समर्थन देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें