यूपी में 105 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 105 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की ओर से दायर याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने आप नेता को उनके वकील के अनुरोध पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की अनुमति दे दी।
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
केरल में दालचीनी के रूप में बेचे जा रहे जहरीले कैसिया के खिलाफ याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल में दालचीनी और मसाले के रूप में बेचे जा रहे जहरीले कैसिया के संदूषण का आरोप लगाने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ केरल उच्च न्यायालय के अगस्त 2024 के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, 'यह मामला मसाले के संदूषण से संबंधित है। कैसिया दालचीनी के रूप में बेचा जा रहा है। यह जहरीला है और कैंसर का कारण बनता है। पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय ने इस मामले में अधिकारियों को पहले ही आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। पीठ ने कहा, 'हम इस सब पर नजर नहीं रखेंगे।'