सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 हाईकोर्ट न्यायाधीशों के तबादलों की सिफारिश की
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी. आर. गवई की अध्यक्षता में सोमवार, 26 मई 2025 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादलों और पुनः नियुक्तियों (रिपैट्रिएशन) की सिफारिश की गई है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जिन न्यायाधीशों के नाम स्थानांतरण के लिए प्रस्तावित किए गए हैं, उनकी सूची निम्नलिखित है:
| क्र.सं. | माननीय न्यायाधीश का नाम | वर्तमान हाईकोर्ट | प्रस्तावित हाईकोर्ट |
|---|---|---|---|
| 1 | जस्टिस सुजॉय पॉल (मूल उच्च न्यायालय: म.प्र.) | तेलंगाना | कलकत्ता |
| 2 | जस्टिस वी. कामेश्वर राव (मूल उच्च न्यायालय: दिल्ली) | कर्नाटक | दिल्ली |
| 3 | जस्टिस लानुसुंगकुम जमीर | गुवाहाटी | कलकत्ता |
| 4 | जस्टिस मानस रंजन पाठक | गुवाहाटी | ओडिशा |
| 5 | जस्टिस नितिन वासुदेव सांब्रे | बॉम्बे | दिल्ली |
| 6 | जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा | इलाहाबाद | पंजाब एवं हरियाणा |
| 7 | जस्टिस सुमन श्याम | गुवाहाटी | बॉम्बे |
| 8 | जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा (मूल उच्च न्यायालय: राजस्थान) | पंजाब एवं हरियाणा | राजस्थान |
| 9 | जस्टिस विवेक चौधरी | इलाहाबाद | दिल्ली |
| 10 | जस्टिस दिनेश कुमार सिंह (मूल उच्च न्यायालय: इलाहाबाद) | केरल | कर्नाटक |
| 11 | जस्टिस विवेक कुमार सिंह (मूल उच्च न्यायालय: इलाहाबाद) | मद्रास | म.प्र. |
| 12 | जस्टिस बट्टू देवनंद (मूल उच्च न्यायालय: आंध्र प्रदेश) | मद्रास | आंध्र प्रदेश |
| 13 | जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ल | इलाहाबाद | दिल्ली |
| 14 | जस्टिस श्री चंद्रशेखर (मूल उच्च न्यायालय: झारखंड) | राजस्थान | बॉम्बे |
| 15 | जस्टिस सुधीर सिंह (मूल उच्च न्यायालय: पटना) | पंजाब एवं हरियाणा | पटना |
| 16 | जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल | पंजाब एवं हरियाणा | दिल्ली |
| 17 | जस्टिस अरुण कुमार मोंगा (मूल उच्च न्यायालय: पंजाब एवं हरियाणा) | राजस्थान | दिल्ली |
| 18 | जस्टिस जयंत बनर्जी | इलाहाबाद | कर्नाटक |
| 19 | जस्टिस सी. सुमलता (मूल उच्च न्यायालय: तेलंगाना) | कर्नाटक | तेलंगाना |
| 20 | जस्टिस ललिता कन्नेगंटी (मूल उच्च न्यायालय: आंध्र प्रदेश) | कर्नाटक | तेलंगाना |
| 21 | जस्टिस अन्निरेड्डी अभिषेक रेड्डी (मूल उच्च न्यायालय: तेलंगाना) | पटना | तेलंगाना |