उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की कथित बड़ी साजिश के मामले में जेल में बंद छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ दोनों की अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के 30 सितंबर 2026 के फैसले को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इससे पहले चार जुलाई को ट्रायल कोर्ट ने भी दोनों को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया था। उमर खालिद और शरजील इमाम ने दलील दी है कि मामले की सुनवाई में काफी देरी हो रही है और मुकदमा जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है। ऐसे में लंबे समय तक जेल में रखना उचित नहीं है।