फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट अपडेट: दिल्ली दंगों के आरोपी को लॉ की पढ़ाई की अनुमति नहीं, जमानती शर्तों पर अदालत ने क्या कहा?

Mon, 26 Oct 2026 03:25 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट अपडेट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों के आरोपी शादाब अहमद को गाजियाबाद की यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के लिए जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अदालत ने सुनवाई के दौरान जमानत की उन शर्तों में बदलाव करने से मना कर दिया, जिनके तहत अहमद को मुकदमे की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा कि वह इन शर्तों में बदलाव नहीं करेगी। आरोपी के वकील ने दलील दी कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिले की कोशिश की थी, लेकिन नामांकन नहीं मिल सका। इसके बाद उसे गाजियाबाद की एक यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला। वकील ने इसे आरोपी के सुधार की दिशा में उठाया गया कदम बताया। इसके बाद वकील ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, पीठ ने आरोपी को राहत के लिए निचली अदालत का रुख करने की छूट दी। शादाब अहमद को जनवरी में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा की रियल एस्टेट कंपनी के मुख्य प्रमोटर अनिल मिथास की जमानत याचिका पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। मिथास पर घर खरीदारों से जुटाई गई 126.30 करोड़ रुपये की राशि कथित तौर पर दूसरी जगह इस्तेमाल करने का आरोप है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची तथा जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मिथास की याचिका पर नोटिस जारी किया। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के 16 सितंबर के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। यह मामला यूनत्ती फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड के अरन्या प्रोजेक्ट से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने घर खरीदारों से जुटाई गई रकम का कथित तौर पर दुरुपयोग किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की थी। ईडी ने इसी आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। मिथास को 16 अप्रैल 2025 को हिरासत में लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले में ईडी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें