राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से धक्का-मुक्की के आरोप का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर महिला पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की के आरोप से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए 26 अक्तूबर की तारीख तय की है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने यह मामला उठाया था। वहीं, वकील जय अनंत देहाद्राई ने कनॉट प्लेस में प्रदर्शन से व्यापारियों को संभावित आर्थिक नुकसान का मुद्दा उठाया। सीजेआई ने त्योहारों के मौसम में छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित होने पर चिंता जताई। जस्टिस बागची ने कहा कि प्रदर्शन के अधिकार के साथ व्यापारियों की रोजी-रोटी का भी ध्यान रखना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है।