सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को लोन मोरेटोरियम मामले की सुनवाई 2 दिसंबर तक के लिए एक बार फिर से टल गई है। जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एमआर शाह की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है।
वही आज की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान लोगों का क्रेडिट स्कोर प्रभावित हुआ है और यह भविष्य की भुगतान की संभावनाओं को प्रभावित करेगा। वसूली के लिए बैंकों से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है , इसलिए ब्याज राहत की बहुत अधिक आवश्यकता है।