जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल करने की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को आदेश सुनाएगा।
दरअसल इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता का पक्ष रखते हुए वकील हुजेफा अहमदी ने अपनी दलील में कहा था कि 2जी सर्विस के कारण बच्चों की पढ़ाई और कारोबार में कई तरह की परेशानी आ रही है। वकील की तरफ से यह भी कहा गया था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों को डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए वीडियो कॉल की जरूरत है।